The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pune pub gifted condoms on new year eve party invite congress demands action

पुणेः पब ने न्यू ईयर इनवाइट के साथ भेजा कंडोम और ORS, मामला थाने पहुंच गया

Pune में एक पब ने New Year की पार्टी के निमंत्रण के साथ लोगों को कुछ ऐसा गिफ्ट भेजा जिस पर बवाल कट गया है. इस मामले को लेकर Congress ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

Advertisement
pic
31 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:18 AM IST)
Pune pub gifted condoms new year party
पुणे के एक पब ने न्यू ईयर पार्टी के आमंत्रण में लोगों को कंडोम बांटा है. (AI PIC)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दुनिया भर में नए साल के जश्न (New Year Celebration) की तैयारी शुरू हो गई. भारत में भी खूब जोर शोर से इसके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं. पुणे के एक पब ने नए साल की पूर्व संध्या पर एक पार्टी का आयोजन किया था. जिसके आमंत्रण की खूब चर्चा है. और वो विवादों में भी है. शायद पब संचालक देश की बढ़ती आबादी को लेकर काफी चिंतित थे. इसलिए उन्होंने आमंत्रण के साथ-साथ लोगों को कंडोम भी भेजा था. इसके साथ ही पब वालों ने ORS का पैकेट भी भेजा था.

पब के इस ‘आउट ऑफ दी बॉक्स’ इनवाइट के बाद बवाल मच गया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,  इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं ने पुणे पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करा दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. और पब मैनेजमेंट से पूछताछ भी की है. 

महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के पास शिकायत दर्ज कराई. और पब संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य अक्षय जैन ने बताया, 

हम पब और नाइटलाइफ के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस तरह की मार्केटिंग रणनीति पुणे शहर की परंपरा के खिलाफ है. हम पुलिस से पब मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं.

अक्षय जैन ने आगे बताया कि ऐसी हरकतों से युवाओं में गलत संदेश जाने का खतरा है. जिससे गलतफहमी पैदा होगी और इससे समाज में अनुचित आदतों को बढ़ावा मिल सकता है. वहीं ‘कंडोम प्रकरण’ पर मचे पूरे विवाद में पब मालिकों की भी सफाई आई है. उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कंडोम बांटना कोई अपराध नहीं है.

ये भी पढ़ें - पुणे की मुला-मुठा नदी में मिली हजारों मरी हुई मछलियां, शुरुआती जांच में क्या वजह पता लगी?

पब मालिकों की ओर से दावा किया गया कि इन वस्तुओं के वितरण का उद्देश्य युवाओं में जागरुकता पैदा करना, सुरक्षा को बढ़ावा देना और जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना है. इस मामले में अभी आगे की जांच जारी है.

वीडियो: मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के पुणे में दिया भाषण, मंदिर मस्जिद विवाद पर जताई नाराजगी

Advertisement

Advertisement

()