The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pune Law Student Arrested in Gurugram For Allegedly Offensive Remark on Operation Sindoor

'ऑपरेशन सिंदूर पर वीडियो बनाया... ठेस पहुंचाई', बंगाल पुलिस ने लड़की को गुरुग्राम से किया अरेस्ट

पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम वीडियो से लोगों में आक्रोश फैल गया और कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. ये पूरा मामला है क्या?

Advertisement
Sharmistha Panoli
कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली को गिरफ्तार कर लिया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
pic
राजेश साहा
font-size
Small
Medium
Large
31 मई 2025 (पब्लिश्ड: 01:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कानून की पढ़ाई करने वाली पुणे की एक लड़की को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार (Pune law student arrested) किया गया है. आरोप है कि उसने एक वीडियो में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ की थी. हालांकि, बाद में वीडियो डिलीट कर दिया गया और आरोपी ने माफी भी मांग ली थी. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था. शर्मिष्ठा पनोली ने इसमें कथित तौर एक विशेष धर्म को निशाना बनाते हुए ‘अपमानजनक टिप्पणी’ की थी. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस का कहना है कि लोगों में आक्रोश फैल गया और कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,

Image embed

अधिकारियों ने कहा कि शर्मिष्ठा को कानूनी नोटिस देने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. क्योंकि कथित रूप से उनका परिवार फरार हो गया था. 

बिना शर्त माफी मांगी

विवाद के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट कर माफी मांग ली थी. 15 मई जारी माफीनामे में उन्होंने लिखा,

Image embed

Image embed
शर्मिष्ठा पनोली का माफीनामा.

ये भी पढ़ें: 'मुस्लिम प्रोफेसर गिरफ्तार, लेकिन BJP मंत्री आजाद', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

हरियाणा पहुंची कोलकाता पुलिस

वीडियो हटाए जाने और माफीनामे के बाद, कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इसके आधार पर कोलकाता पुलिस की एक टीम ने हरियाणा में शर्मिष्ठा की लोकेशन को ट्रैक किया और गुरुग्राम पहुंच गई. इसके बाद 30 मई की रात को गार्डनरीच पुलिस स्टेशन की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो: थार वाली कॉन्सटेबल अमनदीप कौर फिर से गिरफ्तार क्यों हुई?

Advertisement

Advertisement

()