The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • pune ketan murder case siya goyal signal chetan chaudhary to push his fiancee

सिया के 'सिग्नल' पर चेतन ने किले से केतन को धक्का दिया, मारने का 'प्लान C' भी तैयार था?

Pune Ketan murder case: पुलिस ने बताया कि सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को सिग्नल दिया, जिसके बाद उसने केतन अग्रवाल को किले से धक्का दे दिया. दावा ये भी किया गया कि केतन को मारने का 'प्लान C' भी तैयार था.

Advertisement
pic
pic
विभावरी दीक्षित
| शुभम कुमार
29 जून 2026 (अपडेटेड: 29 जून 2026, 11:18 AM IST)
pune ketan agrawal murder case
पुणे मर्डर केस में नए अपडेट आए हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पुणे में 26 साल के केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरकर मौत हो गई थी. पुलिस जांच में मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर हत्या का आरोप लगा है. अब इस मर्डर केस में कुछ नए अपडेट्स सामने आए हैं. जांच में पता चला कि हत्या के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने एक सिग्नल प्लान किया था. उसी इशारे पर केतन को किले से धक्का देना था. आरोप है कि केतन को चेतन ने धक्का दिया था. दोनों आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं.

18 से पहले 14 जून को भी दोनों ने केतन की हत्या करने की कोशिश की थी. लेकिन केतन बच गया था. अगली कोशिश में ऐसी गलती न हो इसलिए दोनों ने एक सिग्नल तैयार किया. सिग्नल ये कि सिया जैसे ही पानी पीने के बहाने मैदान पर बैठेगी, वैसे ही चेतन केतन को धक्का मार देगा. इस सिग्नल के पीछे आरोपियों ने तर्क दिया कि अगर केतन सिया का हाथ पकड़कर बचना चाहता तो भी बच ना पाता. क्योंकि सिया कुछ मीटर दूर बैठी थी.

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया,

‘ये सिग्नल जान-बूझकर चुना गया था ताकि धक्का देते समय केतन की पहुंच से सिया काफी दूर रहे. उन्हें डर था कि अगर केतन धक्का देने के बाद गिरते समय सिया को पकड़ने की कोशिश करता है, तो सिया भी खाई में गिर सकती है. ये प्लान सिया की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया था.’

पुलिस ने बताया कि चेतन चौधरी 18 जून की सुबह लोहागढ़ किले गया था. उसने कार के बजाय स्कूटर चुना क्योंकि उसे डर था कि टोल प्लाज़ा पर कार का पता चल सकता है. पुलिस ने स्कूटर ज़ब्त कर लिया है. पुलिस ने ये भी बताया कि वो हुडी पहनकर किले पर चढ़ा था. बाद में, उसने हुडी उतार दी और काली टी-शर्ट में घूमता रहा. जाते समय, उसने फिर से हुडी पहन ली. ऐसा इसलिए किया गया ताकि हुडी पर किसी का ध्यान ना जाए और वो एक आम टूरिस्ट दिखे.

ये भी पढ़ें: 'सिया ने बार-बार कहा था, केतन पसंद है', बेटी पर लगे आरोपों पर मां-बाप पहली बार बोले

बैकअप प्लान भी तैयार था?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों आरोपियों ने ‘प्लान C’ भी तैयार किया हुआ था. अगर केतन 18 जून को बच भी जाता तो उसे मारने का एक और बैकअप प्लान रेडी था. पहले दोनों ने 14 जून को मारने का प्लान बनाया था. यहां तक कि सिया ने धक्का भी दे दिया था. लेकिन उस दिन केतन झाड़ के सहारे बच गया था. जब उसने सिया से सवाल किया तो सिया ने कहा कि सांप से बचाने के लिए धक्का दिया था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. चेतन का कहना है कि वो सिया के साथ भाग जाना चाहता था, लेकिन सिया चाहती थी कि केतन की हत्या कर दी जाए. दूसरी तरफ, सिया ने बताया कि हत्या की पूरी प्लानिंग चेतन की थी. मौत के बाद केतन के घरवालों को सिया का बर्ताव अजीब लगा. कुछ सवालों के जवाब वो नहीं दे पाई. जिसके बाद शक की सुई घूमी और सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया.

वीडियो: पुणे मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया गोयल के घरवालों ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()