The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pune General Physician Doctor 12 Crore Cyber ​​Fraud Case Maharashtra

'10%' के लपेटे में आया डॉक्टर, जब ठगी का पता चला 12 करोड़ गंवा चुका था

75 साल के डॉक्टर हडपसर के ही रहने वाले हैं. उनके बेटे भी एक डॉक्टर हैं. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्हें एक मैसेजिंग ऐप पर बने ग्रुप में ऐड किया गया. ग्रुप के सभी मेंबर्स ऑनलाइन शेयर-ट्रेडिंग से फायदे के बारे में बात करते थे.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:30 PM IST)
Pune
पुणे में 75 साल के डॉक्टर के साथ करोड़ों की ठगी. (फोटो -इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के पुणे में 75 साल के एक जनरल फिजिशियन डॉक्टर साइबर ठगी के शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि साइबर ठगों ने उन्हें 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया. ठगों ने डॉक्टर को ऑनलाइन शेयर-ट्रेडिंग करने के लिए कहा था. उन्हें यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि महीने भर में 8 से 10% का रिटर्न मिलेगा. यानी लाखों का फायदा. पीड़ित डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस जांच में जुट गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर पुणे के हडपसर इलाके के ही रहने वाले हैं. उनके बेटे भी एक डॉक्टर हैं. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्हें एक मैसेजिंग ऐप पर बने ग्रुप में ऐड किया गया था. ग्रुप के सभी मेंबर्स ऑनलाइन शेयर-ट्रेडिंग से फायदे के बारे में बात करते थे. इसके बाद उन्होंने भी ऑनलाइन शेयर-ट्रेडिंग करने का मन बनाया. डॉक्टर ने ग्रुप एडमिन से टिप्स लिए और ऑनलाइन शेयर-ट्रेडिंग के लिए तैयार हो गए.

आरोपी ग्रुप एडमिन ने उन्हें शेयर खरीदने के लिए एक मोबाइल ऐप का लिंक भेजा. इसके बाद डॉक्टर शेयर खरीदने लगे, लेकिन उन्हें कुछ फायदा नहीं हुआ. बाद में आरोपी ने उन्हें और महंगे शेयर खरीदने के लिए मना लिया और इसके लिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए बोला. ठगों ने डॉक्टर से अलग-अलग बैंकों के 8 अकाउंट्स में बार-बार पैसे ट्रांसफर करवाए. जल्दी ही ठगी की ये रकम 12.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. 

इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर को शेयर-ट्रेडिंग ऐप पर 54 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दिखाया. भारी मुनाफा देख डॉक्टर ने शेयर्स को बेचने की बात कही. लेकिन ठगों ने फिर पैसों की डिमांड कर दी. तब जाकर डॉक्टर को उनके साथ हुए फ्रॉड का पता चला. मामले की पुष्टि पुणे साइबर पुलिस की सीनियर इंस्पेक्टर स्वप्निल शिंदे ने की. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने 39 दिनों में 30 लाख से लेकर 3 करोड़ रुपये तक ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर किए. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी से सबसे दूर... आर्टेमिस-II में सवार क्रिस्टीना कोच ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया

रिपोर्ट्स की मानें, तो यह इस साल का दूसरा सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला है. इससे पहले एक 85 साल के रिटायर्ड बिजनेस मैन 22.03 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड के शिकार हुए थे. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी आरोपी के गिरफ्तारी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप CNN पर क्यों भड़के?

Advertisement

Advertisement

()