The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pune father killed 9 year old daughter slits throat with chainsaw

क्लास में सेकंड आई बेटी ने मार्कशीट में दिखाया 'फर्स्ट', पिता ने गला काटकर शव जला दिया

Pune father kills 9 year old daughter: महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति ने अपनी 9 साल की बेटी की हत्या कर दी. उसने कथित तौर पर गुस्से में आकर लकड़ी काटने वाले कटर से बच्ची पर हमला किया और उसका गला काट दिया. सबूत मिटाने की कोशिश में उसने घर में आग लगा दी.

Advertisement
pic
6 मई 2026 (अपडेटेड: 6 मई 2026, 11:59 PM IST)
Pune father kills 9 year old daughter
आरोपी ने बच्ची के शव को जला दिया था. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति ने अपनी 9 साल की बेटी की हत्या कर दी. उसने कथित तौर पर गुस्से में आकर लकड़ी काटने वाले कटर से बच्ची पर हमला किया और उसका गला काट दिया. सबूत मिटाने की कोशिश में उसने बच्ची के शव को भी जला दिया. नाराजगी? पीड़िता ने अपनी मार्कशीट में हेराफेरी कर दी थी. पुलिस ने नाबालिग का आंशिक रूप से जला हुआ शव घटनास्थल से बरामद कर लिया है. मृतक बच्ची की पहचान अनामिका के रूप में हुई है.

ये घटना रविवार, 3 मई को दौंड तालुका के देउलगांव राजे गांव में हुई. आरोपी पिता का नाम शांताराम चव्हाण (33) है, जो एक दिहाड़ी मजदूर है. इंडिया टुडे से जुड़े ओमकार वाब्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना स्कूल के रिजल्ट को लेकर हुए एक मामूली विवाद के बाद हुई थी. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली अनामिका की क्लास में सेकंड रैंक आई थी, जबकि चौथी क्लास में पढ़ने वाले उसके भाई संस्कार की फर्स्ट रैंक थी.

बताया गया कि संस्कार इस बात को लेकर अनामिका को चिढ़ाता था. इससे परेशान होकर पीड़िता ने कथित तौर पर दोनों की मार्कशीट में कुछ बदलाव किए. खुद को पहले स्थान पर दिखाया और भाई को दूसरे पर. आरोप है कि बच्ची की इस हरकत से नाराज पिता ने उसकी लकड़ी काटने वाले कटर से हत्या कर दी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची का शव एक कपड़े में लपेटा. फिर घर में भी आग लगा दी. फिर ड्रामा किया. लोगों से कहा कि उसके घर आग गई. उसकी बेटी अंदर ही फंस गई है. मगर बाद में पुलिस को पता लगा कि पिता ने ही आग लगाई है.

सीनियर PI गोपाल पवार ने इंडिया टुडे को बताया कि शांताराम चव्हाण ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी पर लकड़ी काटने वाले कटर से गर्दन पर हमला करके उसकी हत्या कर दी. बाद में उसके शव में आग लगा दी. पुलिस जांच के दौरान, मृतक का आंशिक रूप से जला हुआ शव घटनास्थल पर मिला. शव के अवशेषों को DNA जांच के लिए पुणे के ससून जनरल अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस ने शांताराम चव्हाण और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है. मां को इसलिए हिरासत में लिया गया, क्योंकि उसने घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी थी.

वीडियो: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद बड़ा फेरबदल हो रहा?

Advertisement

Advertisement

()