The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pune 3 Year Old Boy Raped And Murdered By Juvenile Arrested Bihar Maharashtra

पुणे में 3 साल के बच्चे की रेप के बाद हत्या, सूटकेस में छिपाई लाश, आरोपी भी नाबालिग

बच्चे के साथ रेप और फिर हत्या करने के बाद आरोपी बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर से ही उसे धर लिया.

Advertisement
pic
3 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:35 PM IST)
Pune, Maharashtra
पुणे में एक नाबालिग ने 3 साल के लड़के की रेप कर हत्या कर दी. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के पुणे में तीन साल के लड़के के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग है और बिहार का रहने वाला है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन चलाया. तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्चे की लाश को एक सूटकेस से बरामद किया. नाबालिग आरोपी को भी पुणे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. घटना शुक्रवार, 1 मई को दक्षिण म्हालुंगे एमआईडीसी थाना इलाके में हुई. 

इंडिया टुडे से जुड़े श्रीकृष्ण पांचाल की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसके बाद अचानक लापता हो गया. परिवार ने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला. बाद में उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस फौरन एक्शन में आ गई. बच्चे की तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कुछ ही समय में पास के ही एक कमरे में बच्चे की लाश एक सूटकेस से बरामद हुई. 

शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चे का रेप करने के बाद हत्या की गई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग आरोपी और मासूम बच्चा एक ही इलाके में रहते थे. शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे नाबालिग आरोपी ने बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया. घर के अंदर बच्चे के साथ कथित तौर पर रेप कर हत्या कर दी. 

इस दौरान बच्चे की मां उसे ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने झूठ बोलकर उन्हें वापस भेज दिया. हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को सूटकेस में छिपा दिया था और मौके से फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

आरोपी नाबालिग से रेप और हत्या करने के बाद बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर से ही उसे धर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आगे की पूछताछ और जांच के लिए आरोपी को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले की पुष्टि सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय धामले ने की.

वीडियो: TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()