"किसान, महाकुंभ और वन नेशन वन इलेक्शन..." राष्ट्रपति ने अपने संदेश में इस बार क्या-क्या कहा?
President Draupadi Murmu ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने किसानों, मजदूरों और संविधान की चर्चा की. उन्होंने संविधान के निर्माण में शामिल होने वाली महिलाओं को भी याद किया. और क्या-क्या कहा है राष्ट्रपति ने?

76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण (President Draupadi Murmu Speech) में उन महिलाओं को याद किया, जो देश के संविधान के निर्माण में शामिल थीं. उन्होंने किसानों की बात की, संविधान की विशेषताओं के बारे में बताया और कहा कि भारत कभी ज्ञान का स्त्रोत हुआ करता था. उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले का भी जिक्र किया.
राष्ट्रपति ने कहा,
किसानों और मजदूरों की बातउन्होंने भारत के संविधान, किसानों और मजदूरों के बारे में कहा,
ये भी पढ़ें: भारतीय संविधान के 75 साल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में क्या कहा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा,
"SC/ST समुदाय का विकास"उन्होंने कहा कि देश ने SC/ST समुदायों के विकास के लिए विशेष कदम उठाए हैं. राष्ट्रपति ने आगे कहा,
उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन की भी चर्चा की. राष्ट्रपति ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन योजना, शासन में निरंतरता को बढ़ावा दे सकती है और वित्तीय बोझ को कम कर सकती है.
Mahakumbh का जिक्रराष्ट्रपति ने सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर, सुचेता कृपलानी, हंसाबेन मेहता, मालती चौधरी और 15 अन्य महिलाओं को याद किया. इन्होंने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी सभ्यता और विरासत की समृद्धि का प्रतीक है.
कल यानी 26 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से, 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी.
पिछले साल का संबोधनपिछले साल 2024 में, गणतंत्र दिवस की संध्या पर राष्ट्रपति ने कहा था कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारे देश ने लंबी दूरी तय कर ली है. उन्होंने संविधान और लोकतंत्र का जिक्र किया था. साथ ही अर्थव्यवस्था, विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों पर बात की थी.
वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, केंद्र सरकार के काम पर क्या कहा?

.webp?width=60)

