The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Prayagraj mahakumbh videos of unique shades of sadhu sanyasi viral insta reel

महाकुंभ 2025: शरीर पर राख का ढेर, सिर पर उगी घास, कुंभ के दिलचस्प नज़ारे तो इन बाबाओं से हैं

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में साधुओं का जमावड़ा लग चुका है. इस बार भी कुंभ में ऐसे बाबा पहुंचे हैं जिनका लुक और कलेवर लोगों को आकर्षित कर रहा है. किसी के पूरे शरीर पर भस्म लिपटी है, तो कोई एक हाथ हवा में उठाए हुए है. किसी ने अपने सिर पर घास लगा रखी है तो किसी ने कांटों का बिस्तर लगा रखा है.

Advertisement
Prayagraj mahakumbh sadhu sanyasi insta reels
महाकुंभ में बाबाओं ने मौज ला दी है. (इंस्टा ग्रैब)
pic
आनंद कुमार
13 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 04:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इन दिनों महाकुंभ के लिए लोगों का जोश देखने लायक है (Mahakumbh Prayagraj). प्रयागराज में साधुओं और भक्तों का भारी जमावड़ा है तो सोशल मीडिया पर कुंभ की रीलों का रेला लग गया है. लाजमी है कि इन रीलों का आकर्षण हैं नाना प्रकार के बाबा. कुंभ में अखाड़ों के साथ रौला जमता है हैरान कर देने वाले साधुओं और नागा बाबाओं. ऐसे-ऐसे रूप-रंग दिखते हैं कि गृहस्थ आत्मा भौंचक्की रह जाए. 

कुंभ में किसी साधु का हठयोग नज़र आता है तो कोई ऐसा भी है जिसने सालों से हाथ नीचे नहीं किया है. कोई-कोई संत तो ऐसे हैं कि सालों से बैठे नहीं हैं. एक संत ने तो सिर पर घास उगा रखी है, तो एक ने कांटों का बिस्तर लगा रखा है. एक बाबा के शरीर पर भस्म की पूरी परत लिपटी हुई है. दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का एक बड़ा आकर्षण ये बाबा ही होते हैं. लोग इनसे डरते भी हैं, लेकिन देखना और मिलना भी चाहते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे बाबाओं के कई वीडियो नज़र आ रहे हैं.

कांटों वाले बाबा

महाभारत की कथा तो सबने सुनी होगी. कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन ने पितामह भीष्म को बाणों की शय्या पर लिटा दिया था. यहां प्रयागराज में एक बाबा ने कांटों का बिस्तर ग्रहण किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा मलंग भाव से कांटों पर लेटे हुए हैं. उनका एक हाथ विशेष मुद्रा में उठा है और दूसरे हाथ से डमरू बजा रहे हैं.

Embed

बाबा के सिर पर घास

एक और वीडियो वायरल है जिसमें एक बाबा ने अपने सिर पर घास उगा रखी है. वो माथे पर एक साफा बांधे हुए है. एक यूट्यूबर जब बाबा से सिर से कपड़ा हटा कर उगी हुई घास दिखाने को कहता है तो बाबा का गुस्सा फूट पड़ता है. बाबा यूट्यूबर को चौकी पहुंचाने की धमकी देते हैं, जिसके बाद वो कट लेता है.

Embed

भस्म में लिपटे बाबा

महाकुंभ में भस्म लगाकर बैठे एक बाबा ने सबका ध्यान खींच रखा है. वीडियो में बाबा पूरे शरीर पर भस्म लपेटे हुए दिख रहे हैं. शरीर का एक-एक इंच भस्म की मोटी परत से ढक गया है. पालथी मारकर साधना में लीन इन बाबा को देख कर लगता है मानो कोई मूर्ति बिठा दी गई हो.

Embed

बाबा ने कर दी पिटाई

जनता दरबार नाम के एक इंस्टा आईडी से महाकुंभ का एक और वीडियो वायरल है. इस वीडियो में एक संन्यासी बाबा दिख रहे हैं. बाबा अपना एक हाथ हवा में उठाए हुए हैं. उनका दावा है कि संस्कार के कल्याण के लिए पिछले नौ सालों से उन्होंने ये मुद्रा धारण की हुई है. उन्होंने उंगलियों के बीच कुछ दबा रखा है जिसे सालोंसाल पकड़े रहने की वजह से उनके नाखून कई इंच बढ़ गए हैं.

लेकिन ये बाबा अपने गुस्से के लिए भी चर्चा में हैं. वीडियो में एक यूट्यूबर उनका इंटरव्यू कर रहा है. एक सवाल पर उनका धैर्य जवाब दे जाता है और अपने चिमटे से यूट्यूबर को पीट देते हैं.

सीने पर 111 कलश

कुंभ में एक यंग बाबा भी नजर आए. ये पांडाल में लेटे हुए हैं, सीने पर 111 कलश लेकर. सही पकड़े हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बाबा के सीने पर कलशों का ढेर खड़ा हुआ है. इसकी लंबाई इतनी ज्यादा है कि कलश पांडाल की छत फाड़ कर ऊपर निकल गए हैं. युवक का दावा है कि इन सब कलशों में पानी है और वो सालों से सीने पर कलश रखता आ रहा है.

Embed

प्रयागराज के संगम तट पर 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का आगाज हो गया है. यह आयोजना 26 फरवरी तक चलेगा.

वीडियो: तारीख: कहानी महाकुंभ में आने वाले अखाड़ों की

Advertisement

Advertisement

()