The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Police Personnels Highhandedness In Bharatpur CM Bhajanlal Sharma Home District

सीएम के गृह नगर में दुकानदारों को हड़काया था, खुद तो सस्पेंड हुआ ही साथियों को भी ले डूबा पुलिसवाला

Rajasthan News: मामला 4 फरवरी का है. वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसवाला खुले में वर्दी का रौब दिखाता हुआ दिख रहा है. बताया गया कि कुछ पुलिसकर्मी बीकानेर-आगरा हाइवे पर मौजूद सूर्य सिटी के सामने एक चाय की दुकान के बाहर घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे.

Advertisement
pic
pic
रिदम कुमार
| हिमांशु शर्मा
14 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 01:39 PM IST)
Police Personnels Highhandedness In Bharatpur CM Bhajanlal Sharma Home District
वीडियो में दुकानदार से बहस करते दिख रहे हैं पुलिसवाले. (वीडियो ग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक पुलिस वाले ने मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही दुकानदार को धमका दिया. उसकी ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब बात नौकरी पर बन आई है. मामला राजस्थान के भरतपुर जिले का है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसी जिले से विधायक हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी दुकानदार को धमकाता हुआ नज़र आ रहा है. मामले पर आला अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला 4 फरवरी का है. वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी खुले में वर्दी का रौब दिखाता हुआ दिख रहा है. बताया गया कि कुछ पुलिसकर्मी बीकानेर-आगरा हाइवे पर मौजूद सूर्य सिटी के सामने एक चाय की दुकान पर रात क़रीब 9 बजे पहुंचे थे. 

वे यहां चाय की दुकान के बाहर घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे. पुलिस टीम को शक था की दुकानदार अवैध शराब और ड्रग्स बेचता है जिसकी वजह से दुकान के आस पास भीड़ लगी हुई है.

उनमें से एक कांस्टेबल ने दुकानदार से कहा, “पंडित जी, यहां कोई बैठना नहीं चाहिए.” पुलिसवाले की इस डिमांड को दुकानदार ने ठुकरा दिया. इस पर वह भड़क गया. उसने दुकानदार से कहा, 

पंडित जी, तुम कोई सीएम भजनलाल थोड़ी हो. पंडित वाला ज्ञान मत दो. सीएम भजनलाल भी बचाने नहीं आएंगे और यह कह देन सीएम भजनलाल से.

इसके बाद पुलिसवाले टीम वहां से चले गए. लेकिन पुलिसवाले की ये हरकत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लिया है.

दुकानदार को धमकी देने वाले का नाम कांस्टेबल रितेश सिंह है. उसे सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं उसके साथ मौजूद अन्य कांस्टेबल जगदीश सिंह, मधुसूदन सिंह, दिनेश सिंह और लक्ष्मण को लाइन हाज़िर किया है. वीडियो वायरल होने के बाद सरकार पर विपक्ष हमलावर हो रहा है. जबकि मुख्यमंत्री के समर्थक इस मामले में पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रामगोपाल वर्मा ने कहा, अगर स्लो मोशन ना हो तो रजनीकांत का कोई अस्तित्व ही ना हो

Advertisement

Advertisement

()