The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • PM Narendra Modi said Indias water will flow in India favour amid tension with Pakistan

'भारत का पानी भारत के हक में...', पीएम मोदी की ये बात सुन पाकिस्तान तिलमिला जाएगा

Pakistan का नाम लिए बिना PM Narendra Modi ने कहा कि अब भारत का पानी, भारत के अंदर ही बहेगा. यह बयान ऐसे मौके पर आया है, जब Pahalgam Attack के बाद भारत ने पाकिस्तान की तरफ बहने वाली सिंधु और झेलम जैसी नदियों का पानी रोकने का फैसला किया है.

Advertisement
PM Narendra Modi
PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय नदियों के पानी को लेकर बड़ा बयान दिया. (X @narendramodi)
pic
मौ. जिशान
6 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:51 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत पाकिस्तान को पानी नहीं देगा. पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि 'भारत का पानी भारत के हक में बहेगा'. प्रधानमंत्री ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) पर रोक लगा दी है. इस फैसले को लेकर पाकिस्तानी नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

ABP नेटवर्क के एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सरकार के नदियों को जोड़ने के प्लान के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “दशकों तक हमारी नदियों के पानी को तनाव और झगड़े का विषय बनाकर रखा गया. लेकिन हमारी सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर नदियों को जोड़ने का महाभियान शुरू किया है.”

नदी और पानी का जिक्र हुआ, तो पीएम मोदी ने इशारों में पाकिस्तान को संदेश दिया,

Image embed

यहां उन्होंने सीधे पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने बयान से यह जरूर साफ कर दिया कि सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने को लेकर भारत अपने फैसले पर अडिग है.

दरअसल, 25 अप्रैल को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था,

Image embed

इसके अलावा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में पानी रोकने के सवाल पर कहा था,

Image embed

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय डिफेंस सेक्टर पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Image embed

पीएम ने आगे कहा कि आज भारत अनेक ऐसे सेक्टर में काम कर रहा है, जो पहले हमारी ताकत नहीं रहे.

वीडियो: खरगे ने PM मोदी पर कहा, 'हमले से पहले मिले थे इनपुट इसलिए दौरा रद्द किया'

Advertisement

Advertisement

()