पहलगाम अटैक पर बिहार में बोले पीएम मोदी, 'आतंकियों को कल्पना से कठोर सजा मिलेगी'
PM Narendra Modi ने Bihar के Madhubani में कहा कि पहलगाम हमले में शामिल हमलावर और साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा. उनकी पहचान कर उन्हें दंडित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बिहार (Bihar) के मधुबनी में कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam attack) में हमला करने वाले आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी. और मिल कर रहेगी. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़ कर रहेगी. प्रधानमंत्री ने भाषण शुरू करने से पहले आतंकी हमले में मारे जाने वाले पर्यटकों के लिए कुछ देर का मौन रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,
आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगीप्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में मारे गए टूरिस्टों की मौत पर करगिल से लेकर कन्याकुमारी तक एक जैसा दुख और आक्रोश है. ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है. देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. पीेएम मोदी ने आगे कहा,
अंग्रेजी में दिया पूरी दुनिया को दिया संदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से आतंकियों को पहचान करके उनको सजा देने का एलान किया. उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद भारत की ताकत को तोड़ नहीं सकता. जो लोग भी मानवता में विश्वास रखते हैं वो भारत के साथ खड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.
वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में 'विंटर टूरिज्म' को बूस्ट करन की बात की

.webp?width=60)

