The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • pm narendra modi address public rally in bihar siwan attack rjd congress

बिहार में PM मोदी बोले- 'जंगलराज वाले फिर मौका देख रहे हैं, सतर्क रहना है... '

PM Narendra Modi ने Bihar के Siwan में एक जनसभा को संबोधित किया. इस सभा में पीएम मोदी ने RJD और Congress को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था.

Advertisement
narendra modi nitish kumar rjd congress bjp jdu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सिवान में राजद और कांग्रेस पर जमकर बरसे. (इंडिया टुडे)
pic
आनंद कुमार
20 जून 2025 (पब्लिश्ड: 03:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार (Bihar) के सिवान (Siwan) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाले मौका देख रहे हैं. और बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, 

Image embed

पंजे और लालटेन के शिकंजे को पलायन का प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है. उन्होंने आगे कहा,

Image embed

बिहार में बनेगा मेड इन इंडिया का बड़ा सेंटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस को विकास विरोधी करार दिया. उन्होंने कहा

Image embed

लालू यादव पर लगाया भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर आने वाले हैं. उन्होंने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए की सरकार सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रही है. लेकिन लालटेन-पंजे वाले कहते हैं, ‘परिवार का साथ परिवार का विकास’. राजद सुप्रीमो लालू यादव पर तंज करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह लोग बाबा साहेब का अपमान करते हैं. उनके पोस्टर को पैरों में रखते हैं. जनता इनको सबक सिखाएगी.

एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उन्हें बिहार के लिए काफी कुछ करना है. एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, 

Image embed

6 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को सिवान में 6 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. ये परियोजनाएं जल, बिजली और रेल क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे. 

वीडियो: क्रोएशिया में पीएम मोदी, ईरान-इजरायल के संघर्ष पर क्या बोले दोनों देश?

Advertisement

Advertisement

()