The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • PM Modi Says Operation Sindoor Was Biggest and Most Successful Anti Terror Action

'ऑपरेशन सिंदूर भारतीय इतिहास का सबसे सफल अभियान...' भोपाल में बोले PM मोदी

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत ने तब पाकिस्तान को चौंका दिया, जब सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों को मलबे में तब्दील किया. भोपाल के लोगों को प्रधानमंत्री ने और क्या-क्या बताया?

Advertisement
Narendra Modi Operation Sindoor Speech
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचे थे. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
रवि सुमन
31 मई 2025 (अपडेटेड: 31 मई 2025, 03:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) आतंकवाद के खिलाफ भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे सफल अभियान था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती देकर खुद ही अपना विनाश किया है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में महिलाओं ने अपने पतियों की हत्या होते हुए देखी.

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचे थे. वहां उन्होंने 'महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा,

Embed

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने तब पाकिस्तान को चौंका दिया, जब सशस्त्र बलों ने आतंकवादी ठिकानों को मलबे में तब्दील किया. उन्होंने कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा कि यदि भविष्य में भारत पर हमला होता है, तो आतंकवादियों और उनके समर्थकों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. पीएम ने कहा,

Embed

BSF की महिला टीम की प्रशंसा

पीएम मोदी ने इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट नेहा भंडारी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि नेहा भंडारी के नेतृत्व में BSF की महिला टीम ने अखनूर में फॉरवर्ड पोस्ट्स की रक्षा की. उन्होंने आगे कहा,

Embed

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से 17 महिला कैडेट्स के पहले बैच का स्नातक हुआ, ये भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है.

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो को नेहा सिंह राठौर से क्यों जोड़ा जा रहा है?

Advertisement

Advertisement

()