पीएम मोदी ‘दबाव में आने वाले इंसान नहीं’, भारत दौरे से पहले व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान
शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में पीएम मोदी के साथ हुई उस चर्चित लिमोजीन राइड पर जब रूसी राष्ट्रपति से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वो कारपूल उनका आइडिया था.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा है कि मोदी ‘दबाव में आने वाले इंसान नहीं हैं’. ये जवाब उन्होंने अमेरिका की तरफ से टैरिफ को लेकर भारत पर बनाए जा रहे दबाव से जुड़े सवाल पर दिया. व्लादिमीर पुतिन गुरुवार, 4 दिसंबर को दो दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं.
पुतिन ने ये बातें इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहीं. इंटरव्यू में पुतिन से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, दिल्ली में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत और भारत-रूस रिश्तों के भविष्य पर सवाल पूछे गए. पुतिन ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया ने भारत का मजबूत रुख देखा है और देश को अपने नेतृत्व पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने ये भी बताया कि भारत-रूस के बीच 90% से ज्यादा द्विपक्षीय लेन-देन अब नेशनल करेंसी में सफलतापूर्वक हो चुके हैं.
SCO में कारपूल पर क्या बताया?रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वो अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर बहुत खुश हैं. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट में पीएम मोदी के साथ हुई उस चर्चित लिमोजीन राइड पर जब रूसी राष्ट्रपति से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वो कारपूल उनका आइडिया था. पुतिन बोले,
रूसी राष्ट्रपति ने आगे बताया कि वो रास्ते में समिट के एजेंडे पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा,
बता दें कि पीएम मोदी ने खुद X पर इस अनोखे कारपूल की बात शेयर की थी. लिखा था,
क्या समझौते हो सकते हैं?राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच दिल्ली में कई बड़े समझौते होने वाले हैं. पुतिन से पूछा गया कि कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं होने वाली हैं, तो उन्होंने कहा,
पुतिन ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच सभी प्रमुख क्षेत्रों में गहरा सहयोग है. वे बोले,
इंडिया टुडे की अंजना ओम कश्यप और गीता मोहन को दिया ये इंटरव्यू क्रेमलिन के ऐतिहासिक एकातेरिना (कैथरीन) हॉल के अंदर शूट किया गया है. आज रात 9 बजे इंडिया टुडे और आजतक पर ये टेलीकास्ट किया जाएगा.
वीडियो: दुनियादारी: PM मोदी के बुलावे भारत आ रहे पुतिन साथ में क्या ला रहे?

.webp?width=60)

