'PM मोदी के लिए फिल्टर के पानी वाली नकली यमुना...', AAP के आरोप पर बीजेपी क्या बोली?
Chhat Puja AAP Vs BJP: सौरभ भारद्वाज के वीडियो को शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'BJP ने दिल्ली में छठ पर्व की आस्था का भी मजाक बना दिया है.'

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यमुना नदी की सफाई और छठ पर्व को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है. उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छठ स्नान के लिए वासुदेव घाट पर एक 'नकली यमुना' बनाई गई है. जिसमें पाइपलाइन के जरिए वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से ‘फिल्टर किया गया पानी भरा गया’ है. मामले पर BJP की भी प्रतिक्रिया आई है.
छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जानी. इसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य जैसे अनुष्ठान शामिल हैं. इसी दौरान सौरभ भारद्वाज ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कई दावे करते हुए कहा
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने BJP पर कई आरोप लगाते हुए कहा
सौरभ भारद्वाज के वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,
BJP क्या बोली?इधर BJP के दिल्ल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सौरभ भारद्वाज के दावों को खारिज कर दिया. आप नेता पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा
BJP नेता ने यमुना नदी और वासुदेव घाट के बीच मौजूद मिट्टी पर भी सफाई दी. उन्होंने सलाह दी कि वो और रेखा गुप्ता पहले भी पूजा कर रहे थे, तब भी वहां मिट्टी मौजूद थी, उसका पुुराना वीडियो जाकर देख लें. वीरेंद्र सचदेवा ने सफाई देते हुए दावा किया कि दिल्ली के सभी घाटों को इसी तरह से बनाया गया है कि यमुना नदी और घाट के बीच जगह रहे. ताकि कोई भी श्रद्धालू उसमें ना जाए.
वीडियो: सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, छठ की लोककथा पर बनेगी?

.webp?width=60)

