T20 वर्ल्ड कप हार पर पीयूष गोयल की चुटकी! बोले, रेसिप्रोकल टैरिफ 0 होता तो भारत से नहीं हारता अमेरिका
केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने अमेरिकी एंबेसडर Sergio Gor पर मजाक करते हुए कहा कि रेसिप्रोकल टैरिफ 0 होता तो USA शायद T20 वर्ल्ड कप में भारत से नहीं हारता. भारत ने Surya Kumar Yadav की नाबाद 84 रनों की पारी की बदौलत अमेरिका को 29 रनों से हराया. India-US Trade Deal और मैच दोनों को लेकर यह बयान चर्चा में है.

अमेरिका अगर रेसिप्रोकल टैरिफ 0 कर देता तो T20 World Cup में भारत के खिलाफ मैच जीत जाता! अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर की चुटकी लेते हुए ये बात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कही है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत-अमेरिका की ट्रेड डील में सर्जियो गोर की अहम भूमिका रही है.
नई दिल्ली में सर्जियो गोर ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम रखा था. इसी दौरान पीयूष गोयल ने गोर से मजाक करते हुए कहा,
“सर्जियो मैच का आनंद लेने के लिए वहां मौजूद थे. उन्होंने एक बहुत जरूरी फैक्टर बताया, अमेरिका 18 परसेंट से हार गया. मैंने उनसे एक अनुरोध किया. एक सुझाव के तौर पर अगर आपने रेसिप्रोकल टैरिफ को 0 कर दिया होता, तो शायद आप मैच जीत जाते.”
जैसे ही गोयल ने ये बाद कही, वहां मौजूद लोग हंसने लगे और तालियां बजाईं. इसके बाद पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका ने कुछ साल पहले ही क्रिकेट खेलना शुरू किया है. और टीम शानदार क्रिकेट खेल रही है.
कार्यक्रम के दौरान सर्जियो गोर ने कहा,
मैच में क्या हुआ?“व्हाइट हाउस भारत पर फोकस कर रहा है. हमारे राष्ट्रपति भारत पर ध्यान दे रहे हैं. ट्रंप की पीएम मोदी के साथ दोस्ती की बदौलत हम ट्रेड डील करने में सफल हुए हैं.”
भारत ने 7 फरवरी को अपना T20 वर्ल्ड कप ओपनर मैच USA के खिलाफ खेला. अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारत की शुरुआत खराब रही. ओपनिंग बैटर ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल पाए.
भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने इनिंग को थोड़ा संभाला. तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. वहीं, सूर्या आखिर तक टिके रहे. इन दोनों के अलावा पूरी बैटिंग यूनिट फ्लॉप रही. सूर्या की 84 रनों की नॉट आउट पारी के चलते भारत 9 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रहा.
USA को मैच जीतने के लिए 162 रन बनाने थे. लेकिन, उनकी शुरुआत भी हिली हुई रही. उसके 3 विकेट 13 रन पर गिर गए. मिडिल ऑर्डर में मिलिंद कुमार ने 34, संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रनों की पारियां खेलीं.
लेकिन यूएसए 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना पाया. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार बॉलिंग करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया. भारत ने ये मैच 29 रनों से जीता. मैच में कप्तान सूर्य कुमार यादव को प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉर्ड मिला. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी.
वीडियो: US के राजदूत सर्जियो गोर का संकेत, भारत-अमेरिका के बीच होगी नई डील?

.webp?width=60)

