The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Patna khan sir coaching centre attack gyan bindu roshan anand arrested

'खान सर साजिश कर रहा', पटना कोचिंग विवाद में अब रोशन आनंद का बयान आया

खान सर के पटना स्थित कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया है. रोशन आनंद ने गिरफ्तारी से पहले इस मामले में खान सर पर खुद को अपने कोचिंग सेंटर 'ज्ञान बिंदु' को बर्बाद करने की साजिश करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (पब्लिश्ड: 08:34 PM IST)
Patna khan sir coaching centre roshan anand
खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के आरोप में रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर 'खान ग्लोबल स्टडीज' पर 2 जून की रात हुए हमले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना पुलिस ने इस मामले में 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले रोशन आनंद ने खान सर पर खुद को और अपने संस्थान को ‘बर्बाद करने की साजिश’ करने का आरोप लगाया है.

‘खान सर ने की साजिश’

रोशन आनंद के साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रोशन आनंद ने गिरफ्तार किए जाने से पहले मीडिया से बातचीत में खुद पर हो रही कार्रवाई की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा,

 ये ज्ञान बिंदु और हमारे खिलाफ साजिश है. बिहार पुलिस में जो शानदार रिजल्ट हुआ है उसी के चलते साजिश किया गया है. हमको फंसाया जा रहा है. किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक और खान सर मिलकर ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश कर रहा है. लेकिन सत्यमेव जयते. हमेशा सत्य की जीत होती है.

पटना सिटी DSP राजेश रंजन ने बताया कि 2 जून की रात लगभग 10 बजे मुसल्लहपुर हाट में 'खान ग्लोबल स्टडीज' के नुक्कड़ पर लगे होर्डिंग बोर्ड को ईंट-पत्थर से तोड़ दिया गया. हमलावरों ने कोचिंग के एक गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट की, जिसमें उसका सिर फट गया. उसको इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है.

फायरिंग की बात से इनकार 

शुरुआती रिपोर्ट्स में खान सर के कोचिंग पर फायरिंग की बात सामने आई थी. लेकिन कोचिंग और आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगालने के बाद अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. DSP राजेश रंजन ने बताया कि फुटेज में केवल ईंट-पत्थर फेंकने और होर्डिंग तोड़ने के विजुअल दिख रहे हैं.

4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

'खान ग्लोबल स्टडीज' के कन्हैया सिंह ने पुलिस में 4 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज कराई है. उनकी शिकायत के आधार पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है. रोशन आनंद को पटना के दीघा थाने में रखा गया है.  यहां पुलिस की एक स्पेशल टीम उनसे पूछताछ कर रही है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है.

वीडियो: खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग वाली बात झूठ? खुद अपने बयान से पलटे

Advertisement

Advertisement

()