The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Palghar Toxic oleum gas leaks from chemical factory in tarapur midc maharashtra

पालघर में केमिकल कंपनी से गैस लीक, शहर में हड़कंप, सबको घरों में रहने की हिदायत

Palghar Toxic oleum gas leaks: लीकेज से प्रभावित इलाकों से तकरीबन 1600 स्कूली बच्चों समेत 2600 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. अभी तक गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चल सकी है.

Advertisement
Palghar Toxic oleum gas leaks
Palghar Toxic oleum gas leaks
pic
अर्पित कटियार
2 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Palghar Gas Leak: महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल कंपनी से गैस लीक होने के बाद अफरा-तफरी मच गई. जिले के बोइसर में भगेरिया केमिकल्स कंपनी है, जहां सोमवार, 2 मार्च की दोपहर 2 बजे ओलियम गैस लीक होने लगी. इसकी वजह से बोइसर के ऊपर आसमान में धुएं का बादल बन गया. कई लोगों को आंखों में जलन की शिकायत होने लगी. 

हवा तेज होने के कारण गैस का फैलाव 5 किलोमीटर के दायरे तक फैल गया, जिसके बाद प्रशासन की ओर से लोगों को अपने घरों में रहने की अपील की गई है. लीकेज से प्रभावित इलाकों से तकरीबन 1600 स्कूली बच्चों समेत 2600 लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

ANI के मुताबिक, पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि तारापुर MIDC (महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) इलाके में भगेरिया केमिकल कंपनी में ओलियम गैस लीक होने की खबर मिली थी. सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तकरीबन 90 से 95 फीसदी तक गैस लीकेज को कवर कर दिया है. उन्होंने कहा कि लीकेज वाली जगह पर फिलहाल जान के खतरे जैसी हालत नहीं है. 

यतीश ने आगे बताया कि शुरू मे जब लीकेज की जानकारी मिली थी तो उस वक्त फैक्ट्री के कंपाउंड में तकरीबन 200 लोग थे. इन लोगों को तुरंत वहां से निकालकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. लीकेज वाली जगह के पास तारापुर विद्या मंदिर नाम का एक स्कूल भी था. उसे तुरंत खाली करा दिया गया. साथ ही तारापुर में BARC कॉलोनी के अंदर रहने वाले लोगों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया और उन्हें घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई. फैक्ट्री के आस-पास के इलाकों को सुरक्षित करने के बाद उस जगह तक आने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी कर दी गई.

पालघर पुलिस, NDRF की टीम और केमिकल्स कंपनी के अधिकारी अभी भी लीकेज वाली जगह पर हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब लीक तकरीबन बंद हो गया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गैस लीक के बाद धुएं के बादल की वजह से ठीक लीकेज वाली जगह पर पहुंचने में मुश्किल हुई थी. केमिकल एक्सपर्ट्स और एनडीआरएफ के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज वाली जगह का पता लगाया. एक खास मास्क लगाकर वो कैंपस में गए और रिसाव को कंट्रोल करने के लिए टैंक के चारों ओर रेत की बोरियां लगा दीं.

अधिकारियों ने आगे बताया कि लीक की वजह से किसी को जान का खतरा नहीं है. कम से कम तीन लोगों ने आंखों में मामूली जलन की शिकायत की. उनका इलाज किया जा रहा है. एसपी ने गांव के लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं और अपने घर के अंदर रहें. सरकारी निर्देशों का पालन करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

गैस लीक की वजह का अभी पता नहीं चल सका है. 

वीडियो: झारखंड में ज़हरीली गैस लीक की वजह से दो महिला की मौत, BCCL की गैस लीक पर जिला प्रशासन ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()