The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pakistanis Start Leaving India After Visa Revocation Order Post Pahalgam Attack

भारत छोड़ रहे पाकिस्तानी पता है क्या कह रहे हैं?

मुहम्मद जमील, अमृतसर के अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट से पाकिस्तान वापस जा रहे थे. पहलगाम के आतंकी हमले के बारे में पूछने पर कहा- खून किसी का भी बहे वो गलत है. चाहे वो किसी का हो, दिल सभी के एक जैसे धड़कता हैं.

Advertisement
Pakistanis Start Leaving India
भारत से रवाना होने वाले पाकिस्तानी नागरिक (तस्वीर : इंडिया टुडे + ANI)
pic
सौरभ शर्मा
24 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 05:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीते बुधवार (23 अप्रैल) को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मीटिंग हुई. फैसला हुआ कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द किए जा रहे हैं. भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का आदेश दे दिया गया. अब भारत में मौजूद कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो सरकार के सख्त कदम पर नाराजगी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इंडिया टुडे से जुड़े असीम बस्सी ने गुरुवार 24 अप्रैल को अटारी बॉर्डर पर मौजूद एक पाकिस्तानी नागरिक शेख फजल से बात की. फजल अन्य पांच लोगों के साथ भारत आए थे. उन्होेंने बताया,

Image embed

जब उनसे पहलगाम हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता पर सवाल पूूछा गया, तो उन्होंने कहा, “कोई नहीं बता सकता कि इस हमले की योजना किसने बनाई.”

न्यूज एजेंसी ANI ने कराची के मुहम्मद जमील से बात की. वो अमृतसर के अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट से पाकिस्तान वापस जा रहे थे. पहलगाम के आतंकी हमले के बारे में पूछने पर कहा, “खून किसी का भी बहे वो गलत है. चाहे वो किसी का हो, दिल सभी के एक जैसे धड़कता हैं .” वहीं सरकार के वीजा रद्द करने के फैसले पर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

Image embed

वहीं एक और पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ भारत घूमने आया था और अटारी-वाघा सीमा के जरिए अपने देश पाकिस्तान जा रहा है.

Image embed

अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते ही पाकिस्तान जाने वाले मंसूर ने बताया कि वे कराची से हैं और 20-25 दिनों के लिए भारत आए थे. आतंकी हमले पर मंसूर ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. हालांकि वे वीजा रद्द किए जाने पर निराश थे. 

वीडियो: पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम की पत्नी ने जो बताया, सुनकर कलेजा फट जाएगा

Advertisement

Advertisement

()