The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pakistan targets Golden Temple Amritsar After Operation Sindoor indian air defence System

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना, इंडियन एयर डिफेंस ने मंसूबों पर पानी फेर दिया

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने कहा कि 7-8 मई की रात को अमृतसर में Golden Temple और पंजाब के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की गई. जिन्हें Indian Air Defence System ने मार गिराया.

Advertisement
Pakistan targets Golden Temple Amritsar After Operation Sindoor indian air defence System
पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
20 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:16 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की थी (Pakistan Targets Golden Temple). सेना ने इसकी जानकारी दी. भारतीय सेना ने कहा कि 7-8 मई की रात को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और पंजाब के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की गई. जिन्हें इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया. 

सोमवार, 19 मई को अमृतसर में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, 15 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्री ने 8 मई की सुबह से लेकर अब तक की घटनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

इस दौरान भारतीय सेना ने एक डेमो भी दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, L-70 एयर डिफेंस गन समेत इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया. साथ ही सेना ने उन पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों के मलबे को भी दिखाया, जिन्हें इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया .

Embed

भारतीय सेना ने कामिकेज ड्रोन (Kamikaze Drone) और तुर्की मूल के माइक्रो-ड्रोन के मलबे को प्रदर्शित किया, जिसमें YIHA-III और सोंगर जैसे मॉडल शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना से पिटने के बाद पाकिस्तान ने झूठ का पुलिंदा जारी किया है, नाम 'डोजियर' का दिया है

‘इसके पीछे राजनीतिक मकसद’

इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव कुलवंत सिंह मन्नन की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, 

Embed

इससे पहले 14 मई को रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. जिन्हें इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: क्या पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाया था?

Advertisement

Advertisement

()