The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pakistan PM Shehbaz Sharif confirms Indian missile strike on Nur Khan airbase Asim Munir

'रात ढाई बजे मिसाइल आई, जनरल ने फोन पर कहा... ' अब पाकिस्तान के PM धीरे-धीरे सब उगल रहे

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के मुताबिक़, पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल Asim Munir ने उन्हें रात को 2.30 बजे उठाया और पूरी कहानी सुनाई. शहबाज शरीफ ने आगे क्या-क्या बताया?

Advertisement
Pakistan PM Shehbaz Sharif confirms Indian missile strike
असीम मुनीर ने शहबाज शरीफ को रात 2.30 बजे फोन पर सब बताया था. (फ़ोटो- सोशल मीडिया)
pic
हरीश
17 मई 2025 (अपडेटेड: 17 मई 2025, 01:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (Shehbaz Sharif) ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस (Nur Khan airbase) और अन्य जगहों पर भारत के सटीक मिसाइल हमले की बात मान ली है. उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर (Asim Munir) ने 9 और 10 मई को देर रात 2:30 बजे यानी ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान उन्हें कॉल किया, फिर हमले के बारे में जानकारी दी.

शहबाज़ शरीफ़ शुक्रवार, 16 मई को इस्लामाबाद में पाकिस्तान स्मारक पर 'यौम-ए-तशकूर' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा,

Embed

आमतौर पर पाकिस्तान भारतीय सैन्य कार्रवाई से हुए नुक़सान को नकारता रहा है. लेकिन इसे शहबाज़ शरीफ़ की स्वीकारोक्ति माना जा रहा है. शहबाज़ के इस बयान पर भारत में पक्ष-विपक्ष ने ख़ूब मज़े लिए हैं. शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शहबाज़ शरीफ़ पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें- शहबाज शरीफ की हरकत पर भारत के इस गांव में शर्मिंदगी क्यों है?

वहीं, BJP के सीनियर नेता विजय गोयल ने लिखा,

Embed

vijay goel
विजय गोयल की प्रतिक्रिया.

बताते चलें, भारत की ये कार्रवाई यानी ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था. जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. भारतीय अधिकारियों ने हमले के लिए पाकिस्तान में मौजूद आंतकवादियों को दोषी ठहराया था.

6-7 मई की दरम्यानी रात को ये कार्रवाई शुरू हुई. फिर अगले तीन दिनों में, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को जवाबी ड्रोन और मिसाइल हमलों से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. लेकिन भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया और उन्हें मार गिराया. 

बाद में भारत ने फिर कार्रवाई की, जिसकी जद में कई पाकिस्तानी एयरबेस आए. जिसे "नपी-तुली लेकिन निर्णायक जवाबी कार्रवाई" कहा गया. और फिर अगले दिन 10 मई को दोनों देशों के बीच सीज़फ़ायर हुआ.

वीडियो: पाक पीएम शहबाज शरीफ के करीबी ने इंटरव्यू में भारत से जुड़ा ये राज खोल दिया!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()