The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Pahalgam terror attack NIA questioning Local who opened shop 15 days ago but not on incident day

15 दिन ही उसे आए हुए थे, उसी दिन दुकान नहीं खोली... पहलगाम हमले की जांच अब कहां पहुंची है?

Pahalgam Attack NIA Investigation Updates: अपनी जांच के तहत NIA ने क़रीब 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान ही केंद्रीय एजेंसी को इस व्यक्ति के बारे में पता चला. स्थानीय लोगों ने एजेंसी को बताया कि घटना वाले दिन उसने अपनी दुकान नहीं खोली थी. इसके बाद जांच एजेंसी क्या पता कर रही है?

Advertisement
Local Shop Owner Under NIA Scanner
NIA ने अब तक क़रीब 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. (फ़ोटो - PTI)
pic
हरीश
4 मई 2025 (अपडेटेड: 4 मई 2025, 09:19 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक स्थानीय व्यक्ति ने पर्यटकों पर आतंकवादी हमले (Pahalgam Attack) से लगभग 15 दिन पहले ही अपनी दुकान शुरू की थी. लेकिन घटना के दिन उसने अपनी दुकान नहीं खोली. ऐसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत कई केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं.

NIA 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले की जांच कर रही है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. अपनी जांच के तहत NIA ने क़रीब 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े मनेंद्र सिंह मनराल की रिपोर्ट बताती है कि पूछताछ के दौरान ही केंद्रीय एजेंसी को उस व्यक्ति के बारे में पता चला.

स्थानीय लोगों ने एजेंसी को बताया कि घटना वाले दिन उसने अपनी दुकान नहीं खोली थी. एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,

Image embed

केंद्रीय एजेंसियों के एक सूत्र ने कहा,

Image embed

बता दें, पहलगाम हमले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से NIA को सौंप दी है. बताया जाता है कि ये हमला सीमा पार से रची गई एक बड़ी साज़िश के तहत किया गया. जांचकर्ता ये भी पता लगा रहे हैं कि क्या हमलावरों का यही ग्रुप अगस्त, 2023 में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में तीन सैन्यकर्मियों की हत्या में शामिल था.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पहलगाम के आतंकी कैमरे में कैद, NIA के हाथ लगे बड़े सबूत

Advertisement

Advertisement

()