BJP के रविंदर रैना ने सैनिकों के साथ 'आरंभ है प्रचंड' वाला वीडियो डाला, लोगों ने पहलगाम पर घेर लिया
Jammu and Kashmir के पूर्व BJP अध्यक्ष Ravinder Raina ने एक वीडियो शेयर किया तो Congress ने आरोप लगाया कि BJP नेता बर्फबारी के बीच रील बनाने में बिजी हैं. अब इस मामले में रविंदर रैना ने क्या सफाई दी? यहां पढ़ें.

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्यक्ष रविंदर रैना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे कश्मीर के बर्फीले इलाके में कुछ सैनिकों के साथ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि ये वीडियो किसी रील की तरह शेयर किया गया है. सैनिकों के साथ दिख रहे रविंदर रैना ने खुद को ऐसे पेश किया है जैसे वो कोई संकल्प लेकर निकले हैं. वो संकल्प क्या है, ये उन्होंने एक गाने के जरिये इशारे में बताया है. रविंदर रैना ने वीडियो के बैकग्राउंड में गायक और गीतकार पीयूष मिश्रा के बेहद मशहूर गाने ‘आरंभ है प्रचंड’ को लगाया है.
अब इस वीडियो पर कांग्रेस बुरी तरह बिफर गई है. उसने आरोप लगाया कि भारत में पहलगाम हमले जैसी दुखद घटना हुई है, लेकिन BJP नेता कश्मीर में रील बनाने में बिजी हैं. मामले ने तूल पकड़ा तो रविंदर रैना ने सफाई पेश की.
कांग्रेस ने रविंदर रैना के वीडियो को लेकर पोस्ट किया,
कांग्रेस ने आगे लिखा,
कांग्रेस के आरोपों पर रविंदर रैना ने भी पोस्ट करके जवाब दिया. उन्होंने लिखा,
उन्होंने आगे लिखा,
हालांकि रैना के सफाई देने के बाद भी लोग उनसे कड़े सवाल पूछ रहे हैं. Shailputra नामक यूजर ने लिखा,
शरणार्थी ललित कौल नाम के यूजर ने कहा,
लोगों ने सवाल पूछा, तो रविंदर रैना ने जवाब दिया, “जनाब, मैं भी सदाना दर्रे पर भारी बर्फबारी में फंस गया था और हमारे बहादुर जवानों की मदद से मैं सुरक्षित जगह पर पहुंचा. वे मुझे और उन लोगों को बचाने आए जो बर्फीले तूफान में फंस गए थे.”
रैना ने लोगों से कहा कि वे बहादुर जवानों, हमारे रक्षकों का आभारी हूं.
वीडियो: Pahalgam Attack: Rakesh Tikait की पगड़ी उछालने पर महापंचायत, Iqra Hasan ने दिया करारा जवाब

.webp?width=60)

