The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • opposition members threw paper and address on chair speaker krishna prasad tenneti as yaar

'विपक्षी सांसद यार-यार बोलने लगे', लोकसभा के पीठासीन स्पीकर का दावा

Loksabha में 2 जनवरी की तरह 3 जनवरी को भी जमकर हंगामा हुआ. Rahul Gandhi को बोलने से रोकने पर विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर जमकर नारेबाजी की और कागज उछाले. इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई और फिर से कार्यवाही शुरू होने पर आठ सांसदों को निलंबित कर दिया गया.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| पीयूष मिश्रा
3 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2026, 09:03 PM IST)
loksabha speaker rahul gandhi priyanka gandhi
लोकसभा में पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी पर कागज उछालने वाले सांसदों को निलंबित कर दिया गया ( संसद टीवी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

लोकसभा में पीठासीन स्पीकर की ओर पेपर उछालने वाले आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है. सांसदों के हंगामे के दौरान पीठासीन स्पीकर रहे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने बताया कि सांसद उनकी टेबल के पास तक आ गए थे. इस दौरान एक सांसद ने चेयर को ‘यार’ कहकर संबोधित किया और बाकी ने उनके ऊपर पेपर उछाले.

इंडिया टुडे से बातचीत में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद और पीठासीन चेयर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने बताया,

 एक मेंबर ने चेयर को ‘यार’ कहा, जिस पर मैंने आपत्ति की. इसके बाद उनके साथ खड़े कुछ और सांसदों ने बोला कि चेयर को ‘यार’ कहने में क्या दिक्कत है? मैंने फिर से इस पर आपत्ति जताई. इसके बाद वो लोग चेयर के करीब आ गए. पेपर फाड़ा, टेबल पर उछाला और इसके बाद जो हुआ सब लोगों ने देखा.

इंडिया टुडे के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा ने तिन्नेटी से पूछा कि क्या विपक्षी सांसदों का इरादा उनको चोट पहुंचाने का था तो जवाब में उन्होंने कहा, 

इसको कई तरह से देखा जा सकता है. लेकिन सांसदों के लिए एक लिमिट है कि आप कहां तक आ सकते हैं. उन्होंने लिमिट क्रॉस किया.

लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ. राहुल ने 3 जनवरी को 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल पर बोलने की अनुमति मांगी. यह सुनते ही एनडीए के सांसद उनको टोकने लगे. वो 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे. लेकिन इस बीच हंगामा बढ़ता गया.

पीठासीन स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल गांधी को बोलने से रोका और दूसरे सांसदों को बोलने को कहा. लेकिन राहुल के समर्थन में विपक्षी सांसद खड़े हो गए. वे नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंचे और स्पीकर की चेयर की तरफ पेपर उछाल दिए. इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

राहुल गांधी को रोकने के सवाल पर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने बताया, 

स्पीकर ओम बिरला ने 2 फरवरी को एक रूलिंग दिया था कि सदन में अनपब्लिश्ड किताब पर बात नहीं हो सकती. मैं राहुल गांधी से उसका सम्मान करने के लिए बोल रहा था.

जब लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे शुरू हुई तो पीठासीन ने पेपर उछालने वाले सदस्यों को नेम करने की बात कही. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उछालने वाले सदस्यों को बाकी सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया.

इसके बाद पीठासीन स्पीकर दिलीप सेकिया ने संसदीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर, राजा वडिंग, गुरजीत औजला, हिबी ईडन, किरण रेड्डी, प्रशांत पोडोले, डीन कुरियोकोज और CPI(M) सांसद वेंकट रमन को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया.

विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित किए जाने के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी दल के सांसदों ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि सरकार विपक्ष को महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने नहीं दे रही है. 

वीडियो: लोकसभा के बाहर राहुल गांधी ने क्यों कहा कि PM मोदी डरे हुए हैं?

Advertisement

Advertisement

()