The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • operation sindoor jets shot down balakot strike air chief marshall bs dhanoa

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने जेट्स गिरे? पूर्व एयर चीफ मार्शल ने सब बता दिया

B.S. Dhanoa on Operation Sindoor: पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोवा ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा कि 1971 की भारत-पाक जंग में भारत के 12 एयरक्राफ्ट नष्ट हुए. लेकिन फिर भी जीत भारत की हुई.

Advertisement
air chief marshall b s dhanoa
पूर्व एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ.
pic
शुभम कुमार
29 जनवरी 2026 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2026, 09:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान लगातार ये दावा करता रहा है कि उसने भारत के एयरक्राफ्ट गिराए. इन दावों में कितनी सच्चाई है ये बताया भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख बी.एस.धनोवा ने. लल्लनटॉप की ख़ास सीरीज ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में पूर्व एयरफोर्स चीफ ने कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक, 1971 भारत-पाक जंग से लेकर हालिया ऑपरेशन सिंदूर तक पर खुलकर बात की.  

उन्होंने अपनी बात एक जुमले से शुरू की. उन्होंने कहा कि "जब किसी शरारती बच्चे को चुप कराना हो तो एक थप्पड़ काफी होता है. थप्पड़ के बाद कुछ देर तक वो शांत रहता है." यहां ‘शरारती बच्चा’ पाकिस्तान है और थप्पड़ लगाने वाला भारत. थप्पड़ के बाद कुछ देर तक शांति बनी रहती है. उनका कहना है कि बालाकोट स्ट्राइक से लेकर पहलगाम आतंकी हमले तक वही शांति बनी हुई थी. बता दें बालाकोट स्ट्राइक फरवरी 2019 में हुआ था और अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमला.

उन्होंने आगे सिंदूर की अहमियत बताते हुए कहा,

Image embed

जब उनसे पूछा गया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कितने जेट्स गिराए गए? इसका जवाब में उन्होंने 1971 के भारत-पाक जंग का हवाला दिया. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में पाकिस्तान ने कुल 5 एयरक्राफ्ट गंवाए जबकि भारत ने कुल 12-13 एयरक्राफ्ट गंवाए थे. लेकिन जीत फिर भी भारत की हुई. 

ये भी पढ़ें: भारतीय अटैक से पाकिस्तान घबराया, खुद मांगा सीजफायर..., स्विस रिपोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर की हर बात बताई

उन्होंने आगे कहा, 

Image embed

कारगिल वॉर में भी भारत के 3 एयरक्राफ्ट ढेर किए गए थे लेकिन जीत भारत की. पूर्व एयर चीफ मार्शल ने बताया कि कोई भी देश अपने नुकसान के बारे में तब तक नहीं बताता जब तक लड़ाई ख़त्म न हो जाए. उन्होंने संकेत दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी ख़त्म नहीं हुआ है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: ऑपरेशन सिंदूर में जेट गिरा? अभिनंदन की पूरी कहानी क्या है? ACM बीएस धनोआ ने सब बताया

Advertisement

Advertisement

()