The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • operation sindoor all indian pilots safe pakistani jets shot down

क्या भारत के फाइटर जेट्स को भी नुकसान पहुंचा है? एयरफोर्स ने सब बता दिया

एयर मार्शल एके भारती ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं.

Advertisement
operation sindoor all indian pilots safe pakistani jets shot down
भारतीय सेना ने जानकारी दी कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं.
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
11 मई 2025 (अपडेटेड: 12 मई 2025, 12:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि भारतीय वायुसेना के सभी पायलट सुरक्षित हैं. जानकारी दी गई कि सभी पायलट अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद घर वापस आ गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती से भारत के नुकसान को लेकर भी सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय फाइटर प्लेन को भी नुकसान पहुंचा है. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा-  

Image embed

इस दौरान वायुसेना ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया गया है, जिसकी जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी. एयर मार्शल भारती ने कहा- 

Image embed

 उन्होंने ने आगे कहा,

Image embed

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान को नुकसान हुआ है. भारत के हमले ने टार्गेट पर सफलता प्राप्त की है. हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के किस फाइटर प्लेन को नुकसान पहुंचा है, इस पर कोई जानकारी नहीं दी है.

बता दें कि यह पहली बार है जब भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने एक साथ आकर इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी. इसमें एयर मार्शल ए.के. भारती, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद और मेजर जनरल एस.एस. शारदा शामिल थे. उन्होंने बताया कि 9 टारगेट चुने गए, जिनमें अंतराष्ट्रीय सीमा पार के भी टारगेट शामिल थे. इसमें  100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए. वहीं 35 से 40 पाकिस्तानी सेना के जवान और अफसर मारे गए.

वीडियो: सेना ने पाकिस्तान में हमले का एक-एक सबूत दिखा दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()