The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • online safety advocate post google sends mail to children removal of parental control

बच्चे बड़े हो गए हैं! Google के इस ईमेल से मां-बाप परेशान टेंशन में हैं

Google ने 13 साल के बच्चे को email भेजकर कहा कि वो अपने अकाउंट से parental control हटा सकता है. इस बात से भड़कीं उनकी मां ने गूगल पर आरोप लगाते हुए पोस्ट किया है. क्या लिखा पोस्ट में?

Advertisement
google sends email to 13 year old
गूगल ने 13 साल के बच्चे को parental control हटाने का मेल भेजा. (फोटो-इंडिया टुडे)
pic
शुभम कुमार
13 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 11:48 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बच्चे बड़े हो गए हैं. ये कब पता चलता है? जब स्कूल जाते वक़्त रोना बंद कर दें, जब आपको छोड़कर अकेले रहना सीख लें या फिर जब अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद लेने लग जाएं? इसका कोई एक जैसा जवाब नहीं है. लेकिन शायद इसका जवाब भी गूगल के पास है. एक वायरल पोस्ट ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है.   

गूगल 13 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों को ईमेल के ज़रिए बता रहा है कि अब तुम बड़े हो गए हो (Google sends mail to remove parental control). तुम खुद के लिए फैसले ले सकते हो. चाहो तो अपने गूगल अकाउंट से पैरेंटल कंट्रोल भी हटा सकते हो. सोचिए आपके बच्चे बड़े हो गए हैं, उन्हें क्या करना चाहिए अब गूगल तय करेगा?  

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

अमेरिका में ऑनलाइन सुरक्षा की वक़ालत करने वाली एक महिला ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट किया. मेलिसा मेकी डिजिटल चाइल्डहुड इंस्टिट्यूट (Digital Childhood Institute) की अध्यक्ष हैं. उन्होंने बताया कि उनके 13 साल के बच्चे को गूगल की तरफ से एक ईमेल आया है. उन्होंने पोस्ट में ईमेल का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है. क्या लिखा है मेल में?

Embed

google allegations
मेलिसा के बेटे को गूगल ने भेजा ईमेल.

मेलिसा ने तंज कसते हुए कहा कि खरबों डॉलर की ये कंपनी अब हर बच्चे को मेल करके ये बता रही है कि, तुम अपने माता-पिता के चंगुल से आज़ाद हो. उन्होंने गूगल पर आरोप लगाते हुए पोस्ट में लिखा,  

Embed

melissa post
लिंक्डइन पर मेलिसा का पोस्ट.

मेलिसा ने लिखा कि ये एंगेजमेंट के लिए है, डाटा के लिए या फिर बच्चों से फायदा निकालने के लिए मुझे नहीं पता. लेकिन ऐसे कंपनी को हमारे बच्चों से दूर रहना चाहिए. 

लोगों ने क्या कहा?

जब बच्चों की सुरक्षा को लेकर बात आई तो इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूटा. कुछ लोगों ने बताया कि बीते दिनों उनके बच्चों के अकाउंट पे भी इसी तरह के मेल आएं हैं. सादिया नाम की यूजर ने लिखा,

Embed

user comment
लिंक्डइन पर यूजर का कमेंट.

सारा नाम की यूजर ने लिखा,

Embed

इंटरनेट पर कई यूजर ने नाराज़गी जताई है. कुछ ने लिखा कि ये गूगल की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी है तो किसी ने कहा कि ऐसी दुनिया हो गई है जहां आप इन सब चीज़ों ने बिलकुल नहीं बच सकते. इस पोस्ट ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और मां-बाप की चिंता भी बढ़ा दी है. आप क्या सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में बताएं.

वीडियो: खर्चा पानी: गूगल के साथ अडानी बना रहे AI डेटा सेंटर, चीन को क्या दिक्कत हो गई?

Advertisement

Advertisement

()