The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • one year old child dies as neck gets stuck in automatic car window in ballia up

नई कार की पूजा के लिए जा रहा था परिवार, ऑटोमैटिक विंडो में फंसी डेढ़ साल के बच्चे की गर्दन, मौत हो गई

बलिया के रहने वाले रोशन ठाकुर ने नई बलेनो कार खरीदी थी. वो अपने परिवार के साथ कार की पूजा कराने मंदिर जा रहे थे. रास्ते में उनका डेढ़ साल का भतीजा खिड़की से बाहर बंदरों को देख रहा था. इसी दौरान अचानक ऑटोमैटिक विंडो बंद हो गई. इससे बच्चे की गर्दन उसमें फंस गई.

Advertisement
one year old child dies as neck gets stuck in automatic car window in ballia up
बच्चे की कार की ऑटोमैटिक विंडो में गर्दन फंसने से मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर- Unsplash.com)
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
11 मार्च 2025 (Updated: 11 मार्च 2025, 11:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक डेढ़ साल के बच्चे की कार की ऑटोमैटिक विंडो में गर्दन फंसने से मौत हो गई. बच्चे के परिवार ने नई बलेनो कार खरीदी थी. वे उसकी पूजा कराने मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बच्चे की गर्दन कार की स्वचालित खिड़की में फंस गई. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

कार की विंडो में गर्दन फंसने से बच्चे की मौत

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सोमवार, 10 मार्च को हुई. बलिया जिले के चकिया गांव के रहने वाले रोशन ठाकुर ने नई बलेनो कार खरीदी थी. वो अपने परिवार के साथ कार की पूजा कराने मंदिर जा रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार रोशन ने बताया कि रास्ते में उनका डेढ़ साल का भतीजा खिड़की से बाहर बंदरों को देख रहा था. इसी दौरान अचानक ऑटोमैटिक विंडो बंद हो गई. इससे बच्चे की गर्दन उसमें फंस गई.

ये भी पढ़ें- कानपुर में युवक ने लड़की को कमरे में बुलाकर गला रेत दिया, फिर बोला- ‘बड़ा खूबसूरती पर घमंड करती थी’

रोशन ने बताया कि गर्दन फंसने के बाद बच्चा बेहोश हो गया. इसके बाद वे बच्चे को लेकर मऊ जिले के एक अस्पताल पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उनके भतीजे को मृत घोषित कर दिया. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई है या फिर चालक की गलती से.

बलिया जिले के उभांव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आगे बताया कि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया. घटना वाले दिन ही शाम को बच्चे के शव को दफना दिया गया.

वीडियो: केंद्र से यूपी सरकार के रिश्तों पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ?

Advertisement

Advertisement

()