The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Odisha Mayurbhanj Son Murders Father Over 10 rupees

पिता ने गुटखा खाने के लिए 10 रुपये नहीं दिए, बेटे ने गला काट दिया, खुद थाने लेकर पहुंचा

Odisha के Mayurbhanj जिले में बेटे ने अपने पिता का सिर काट दिया. यही नहीं, कटे सिर के साथ वो थाने पहुंचा और खुद ही सरेंडर कर दिया. पुलिस ने सब बताया है.

Advertisement
Son Murders Father Over 10 rupees
गुटखा के लिए 10 रुपये न देने पर पिता की हत्या. (तस्वीर:इंडिया टुडे )
pic
सौरभ शर्मा
4 मार्च 2025 (Updated: 4 मार्च 2025, 11:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बेटे द्वारा पिता की गला काटकर हत्या करने की घटना सामने आई. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए पिता से 10 रुपये मांगे थे. लेकिन पिता के मना करने पर वो नाराज हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि उसने पिता की हत्या कर दी और खुद ही उनका सिर लेकर थाने पहुंच गया. 

PTI से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार, 3 मार्च के दिन की है. मयूरभंज जिले के चंदुआ थानाक्षेत्र में 70 साल के बैधार सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे. उनके बेटे की उम्र 40 साल बताई गई.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए पिता बैधार सिंह से 10 रुपये मांगे थे. जिस पर उन्होंने मना कर दिया. दोनों के कहासुनी बढ़ गई. इस बीच बेटा इतना नाराज हो गया कि उसने धारदार हथियार से पिता का गला काट दिया.

यही नहीं, हत्या के बेटा अपने पिता का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया. इसके बाद चंदुआ थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. बारीपदा के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर प्रवत मल्लिक ने बताया कि ये हत्या एक मामूली सी बात पर की गई है.

इसे भी पढ़ें - बेटी से मिलने से रोका, लड़का पेट्रोल लेकर आया, सहेलियों के साथ बैठी लड़की को जला दिया, हालत गंभीर

परिजनों से हुई थी बहस

 पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या से पहले आरोपी और उसके माता-पिता के बीच बहस हुई थी. जिसके बाद उसने अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद से आरोपी की मां फरार बताई जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ उसके गांव पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

वीडियो: महिला डकैत कुसुमा की मौत, क्या थी डकैत बनने की कहानी?

Advertisement

Advertisement

()