The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • odisha hidden camera women washroom junior clerk arrested

सरकारी ऑफिस के लेडीज टॉयलेट में हिडन कैमरा किसने और क्यों लगाया था, सब पता चला

28 मई को इसी दफ्तर के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करने वाली कर्मचारी मधुस्मिता सामंतराय को ये कैमरा वॉशरूम के फर्श पर गिरा मिला. उन्होंने इसकी सूचना दफ्तर के बड़े अफसरों को दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया.

Advertisement
pic
1 जून 2026 (पब्लिश्ड: 11:57 PM IST)
Odisha Jagatsinghpur, Hidden Camera
ओडिशा के सरकारी दफ्तर के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा. (फोटो- India today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक सरकारी दफ्तर में महिलाओं के वॉशरूम में एक हिडन कैमरा मिला था. पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि दफ्तर के एक जूनियर क्लर्क ने ये कैमरा वहां लगाया था. वह दफ्तर में काम करने वाली एक महिला सहकर्मी से एकतरफा प्यार करता था. जब महिला ने उसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया तो उसने कथित तौर पर उसके प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड करने के लिए ये कैमरा वॉशरूम में लगा दिया.

28 मई को इसी दफ्तर के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करने वाली कर्मचारी मधुस्मिता सामंतराय को ये कैमरा वॉशरूम के फर्श पर गिरा मिला. उन्होंने इसकी सूचना दफ्तर के बड़े अफसरों को दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. 

दफ्तर की महिला से था प्यार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बारे में बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंकित वर्मा ने कहा कि जगतसिंहपुर के जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) के लेडीज वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाने वाला आरोपी संजय अधेकर था, जो दफ्तर में एक जूनियर क्लर्क है. पुलिस ने बताया कि उसे दफ्तर की एक महिला कर्मचारी से प्यार हो गया था. संजय ने महिला को अप्रोच भी किया, लेकिन उसे मन के मुताबिक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला के प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड करने के लिए वॉशरूम में कैमरा लगा दिया.

यूट्यूब से सीखा कैमरे का इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि संजय को हिडन कैमरे के इस्तेमाल के बारे में यूट्यूब से जानकारी मिली थी. इसके बाद उसने इसी साल जनवरी में ऑनलाइन ऐसा ही एक कैमरा खरीदा. मार्च में उसने कैमरा महिलाओं के वॉशरूम में लगा दिया. कई महीनों तक ये कैमरा वॉशरूम में चालू हालत में लगा रहा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर हर हफ्ते कैमरे को निकालकर चार्ज करता था. फिर सबसे नजरें बचाकर उसे वॉशरूम में दोबारा लगा देता.

आरोपी गिरफ्तार 

शनिवार, 30 मई को पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कैमरे से रिकॉर्ड किया गया कोई फुटेज कहीं शेयर तो नहीं किया गया था. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या इस क्राइम में संजय का कोई और साथी भी था या वो अकेले ये काम कर रहा था. पुलिस ने जांच के तहत कैमरे के अलावा संजय का मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी जब्त कर लिए हैं. इन सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

वीडियो: RCB के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जो कहा, उसे जानकर इमोशनल हो जाएंगे

Advertisement

Advertisement

()