The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • odisha cuttack hospital fire 10 patients died SCB Medical College

ओडिशा: सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, PM-CM ने मुआवजे का ऐलान किया

Odisha Cuttack Hospital Fire: हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. माना जा रहा है कि ICU के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी.

Advertisement
odisha cuttack hospital massive fire
SCB अस्पताल के ट्रॉमा केयर डिपार्टमेंट में आग लगी. (फोटो: ITG)
pic
अनिर्बन सिन्हा रॉय
font-size
Small
Medium
Large
16 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ओडिशा के कटक में श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SCB Medical College and Hospital) में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई और हॉस्पिटल स्टाफ के 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. यह आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर डिपार्टमेंट में लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर दुख जाहिर किया और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की.

इंडिया टुडे से जुड़े अजय कुमार नाथ और अनिर्बान सिन्हा रॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 16 मार्च की सुबह करीब 3 बजे ट्रॉमा केयर यूनिट की पहली मंजिल पर आग लग गई, जहां 23 मरीजों का इलाज चल रहा था. कुछ ही मिनटों में घना धुआं ICU वार्ड में फैल गया.

हॉस्पिटल स्टाफ और अग्निशमन कर्मियों ने मरीजों को निकालने के लिए तुरंत एक्शन लिया, लेकिन घना धुआं और आग की लपटें उन लोगों के लिए जानलेवा साबित हुईं, जिनकी हालत पहले से ही नाजुक थी.

सीएम माझी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही सात लोगों की मौत हो गई थी. बाद में आग से निकले धुएं में सांस लेने से तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई. दर्जनों लोगों को बचाया गया और उन्हें न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट किया गया. तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत की, जिसके बाद आखिरकार स्थिति पर काबू पाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने X पर लिखा,

ओडिशा के कटक में एक अस्पताल में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से हरेक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

narendra modi
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पोस्ट. (X @PMOIndia)

मुख्यमंत्री माझी स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों के परिवारों और आग में झुलसे लोगों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया. ओडिशा की हेल्थ सेक्रेटरी अश्वथी एस, कटक के जिला कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे और कटक के DCP ऋषिकेश खिलाड़ी भी अस्पताल पहुंचे.

odisha cm
ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय का पोस्ट. (X @CMO_Odisha)

रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि ICU के एयर कंडीशनिंग सिस्टम या मेडिकल इक्विपमेंट में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. सही वजह का पता लगाने के लिए एक हाई-लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं.

Embed

एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थापना 1944 में हुई थी. यह पूर्वी भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में से एक है. यह ओडिशा के सबसे बड़े रेफरल अस्पताल के रूप में काम करता है, जहां गंभीर मरीज इलाज के लिए आते हैं.

वीडियो: नवजात बच्चे को NICU में रखकर भूल गए, आग लगने से बच्ची की मौत

Advertisement

Advertisement

()