The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • nuh controversy garlanding ceremony haryana mewat stone pelting before wedding procession

साले की शादी में जीजा ने पहनाई 25 लाख की माला, दूसरे वाले जीजा ऐसे नाराज हुए कि पत्थर चल गए

Nuh Haryana news: एक जीजा ने 25 लाख रुपये के नोटों की माला अपने साले को पहनाई. शादी में उनके साढ़ू भी मौजूद थे. उनका कहना था कि उनकी तरफ से भी माला पहनाई जाएगी. इसी बात से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

Advertisement
pic
6 मई 2026 (अपडेटेड: 6 मई 2026, 02:56 PM IST)
Nuh Haryana news
जीजा ने दूल्हे को लाखों रुपयों के नोट की माला पहनाई. (फोटो-स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में एक ऐसी रस्म है जिसमें दूल्हे को लाखों रुपयों के नोटों की माला पहनाई जाती है. नूंह जिले में एक बारात निकलने से पहले दूल्हे के जीजा ने वही किया. 25 लाख रुपये के नोटों की माला अपने साले को पहनाई. लेकिन तभी दूल्हे के दूसरे जीजा सामने आ गए. उन्होंने दोबारा माला पहनाने की ज़िद की. दूल्हे के दोनों जीजा यानी साढ़ुओं की आपस में कहा-सुनी हो गई. जिसके बाद मामला इतना बिगड़ा कि बात पत्थरबाज़ी तक पहुंच गई.

आजतक से जुड़े कासिम खान की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला जिले के पुन्हाना उपमंडल के नेहदा गांव का है. शादी का घर था. महबूब कुरैशी के बेटे की बारात अली मेव गांव के लिए रवाना होने वाली थी. दूल्हे के एक जीजा (नयूम) हरियाणा के ही सिंगार गांव के रहने वाले थे. उन्होंने रस्म के मुताबिक दूल्हे को माला पहनाई. शादी में नयूम के साढ़ू भी शमल हुए थे. बताया जा रहा है कि जब नयूम ने दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो वो नाराज़ हो गए. उनके साढ़ू का कहना था कि उनकी तरफ से भी माला आ रही है. बारात को थोड़ी देर रोका जाए. 

नयूम इस बात से सहमत नहीं थे. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद झगडे में बदल गया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया. शादी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में दिख रहा है कि लोग बैग, जूते इत्यादि से भी हमले कर रहे हैं. हालांकि इस घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है. 

ये भी पढ़ें: दूल्हे को पहनाने के लिए किराए पर 14.50 लाख का माला लिया था, बदमाश लूट ले गए

रिपोर्ट के मुताबिक, मौके पर पुलिस बुलाई गई. पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों का विवाद सुलझाया. हालांकि इस मामले को लेकर दोनों में से किसी पक्ष ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

वीडियो: हरियाणा चुनाव यात्रा: नूंह के दुकानदारों ने लल्लनटॉप को ये बताया

Advertisement

Advertisement

()