The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • NTA chief denies neet paper leak says only few questions were out

'NEET का पेपर लीक हुआ ही नहीं', संसदीय कमेटी के सामने NTA का दावा

एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने कमेटी को सामने साफ-साफ कहा कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ. यानी एनटीए ने माना ही नहीं कि कोई पेपर लीक हुआ है. इस पर विपक्षी सांसदों ने तुरंत पलटकर सवाल किया कि अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो फिर एग्जाम कैंसिल क्यों कराया. दोबारा एग्जाम कराने की क्या जरूरत थी.

Advertisement
pic
pic
आनंद कुमार
| अमित भारद्वाज
21 मई 2026 (अपडेटेड: 21 मई 2026, 11:30 PM IST)
NTA neet ug paper leak abhishek singh standing committee
नीट पेपर लीक को लेकर एजुकेशन से जुड़ी पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने एनटीए को तलब किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

NEET पेपर लीक को लेकर एजुकेशन से जुड़ी एक पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को तलब किया था. NTA ने कथित तौर पर कमेटी को बताया कि नीट का पेपर लीक ही नहीं हुआ, बस परीक्षा से पहले कुछ सवाल सर्कुलेट हो रहे थे जो एक्चुअल क्वेशचन पेपर से मैच कर रहे थे. 

इंडिया टुडे के अमित भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक कमेटी की बैठक में विपक्षी नेताओं के सवालों पर NTA के मेंबर्स बगले झांकते नजर आए. संसद की एजुकेशन कमेटी यानी शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल की संसदीय स्थायी समिति ने 21 मई को NTA के बड़े अफसरों को तलब किया. इस कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हैं. NTA की ओर से चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी और डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह शामिल हुए.

कमेटी में क्या-क्या हुआ?

एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने कमेटी को सामने साफ-साफ कहा कि पेपर उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ. यानी NTA ने माना ही नहीं कि कोई पेपर लीक हुआ है. इस पर विपक्षी सांसदों ने तुरंत पलटकर सवाल किया कि अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो फिर एग्जाम कैंसिल क्यों कराया. दोबारा एग्जाम कराने की क्या जरूरत थी.

इस सवाल का NTA के डीजी के पास कोई जवाब नहीं था. उन्होंने बस इतना कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच कर ही है. जब तक सीबीआई नहीं कहती कि पेपर लीक हुआ है तब तक हम इसे लीक नहीं मानेंगे. NTA के अफसरों ने दोबारा परीक्षा कराए जाने के सवाल पर कहा कि कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं. इसलिए बच्चों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोबारा एग्जाम कराया जा रहा है.

NTA चीफ ने कहा पेपर लीक नहीं हुआ

NTA चीफ अभिषेक सिंह और हायर एजुकेशन सेक्रेटरी ने दावा किया कि नीट परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं हुआ था. उन्होंने कमेटी को बताया कि पेपर से मिलते हुए कुछ सवाल परीक्षा से पहले सर्कुलेट जरूर हो रहे थे, लेकिन इसे पेपर लीक नहीं माना जा सकता.

नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी. कुछ दिनों बार पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दी. वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर वायरल PDF से मामला शुरू हुआ और बाद में सीबीआई जांच में राजस्थान से महाराष्ट्र तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ. अब दोबारा 21 जून को परीक्षा होगी. 

वीडियो: नीट मामले में मास्टरमाइंड को सीबीआई ने गिरफ्तार किया

Advertisement

Advertisement

()