The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • noida protest uttar pradesh yogi adityanath government minimum wage hike workers violence

यूपी सरकार ने बढ़ाई मजदूरों की सैलरी, जानिए अब नोएडा-गाजियाबाद में वर्कर्स को कितने पैसे मिलेंगे

Noida Protest: सैलरी में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा Ghaziabad और Gautam Buddha Nagar (नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं) के मजदूरों को होगा. इस बीच, यूपी सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे 20,000 रुपये मिनिमम सैलरी के दावों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है.

Advertisement
pic
pic
मौ. जिशान
| समर्थ श्रीवास्तव
14 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026, 12:11 PM IST)
Noida Protest, noida, noida warkers protest, minimum wage, noida news
नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी फूंक डाली. (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मजदूरों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में प्राइवेट कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने अंतरिम न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का फैसला किया. वेतन दरों में वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी. मासिक वेतन में 2,928 रुपये तक का इजाफा किया गया है. फिलहाल, सरकार ने फौरी राहत दी है. अगले महीने एक वेज बोर्ड का गठन कर न्यूनतम मजदूरी तय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

सोमवार, 13 अप्रैल को नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों ने जबरदस्त हंगामा काटा. सैलरी बढ़ाने, ओवरटाइम का पेमेंट, वीकली ऑफ समेत कई मांगें उठाई गईं. पुलिस की गाड़ी तोड़ डाली और अन्य गाड़ियों को आग लगा दी गई. हिंसक प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि इसकी आंच लखनऊ तक पहुंच गई. योगी सरकार हरकत में आई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसी रात एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें कर्मचारियों को शांत करने की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया.

बैठक के बाद यूपी सरकार ने मजदूरों के वेतन में वृद्धि का ऐलान कर दिया. राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में न्यूनतम मजदूरी में अंतरिम वृद्धि की जानकारी दी गई. सैलरी में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर (जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं) के मजदूरों को होगा. अपनी प्रेस रिलीज में सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे 20,000 रुपये मिनिमम सैलरी के दावों को मनगढ़ंत और झूठा बताया है.

नोएडा-गाजियाबाद में सबसे ज्यादा सैलरी

गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के अनस्किल्ड मजदूरों का मासिक वेतन (बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता समेत) 11,313 रुपये से बढ़ाकर 13,690 रुपये किया गया, जबकि सेमी-स्किल्ड मजदूरों का वेतन 12,445 रुपये से बढ़ाकर 15,059 रुपये कर दिया गया. वहीं, स्किल्ड मजदूरों के मासिक वेतन में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है, जो 2,928 रुपये है. अब उन्हें 13,940 रुपये के बजाय 16,868 रुपये मिलेंगे.

अन्य नगर निगम वाले जिलों में अंतरिम मासिक वेतन

अनस्किल्ड मजदूर: 13,006 रुपये (पहले 11,313 रुपये)

सेमी-स्किल्ड मजदूर: 14,306 रुपये (पहले 12,445 रुपये)

स्किल्ड मजदूर: 16,025 रुपये (पहले 13,940 रुपये)

Minimum Wage
प्रेस रिलीज. (ITG)

अन्य जिलों में अंतरिम मासिक वेतन

अनस्किल्ड मजदूर: 12,356 रुपये (पहले 11,313 रुपये)

सेमी-स्किल्ड मजदूर: 13,591 रुपये (पहले 12,445 रुपये)

स्किल्ड मजदूर: 15,224 रुपये (पहले 13,940 रुपये)

नोएडा में उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. आजतक की खबर के मुताबिक, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: '25 रुपये सैलरी बढ़ी, 4000 का सिलेंडर, चोरी करें या... ', वर्कर्स ने बताया नोएडा की कंपनियों का सच

फैक्ट्रियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके आधार पर माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है. अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. गौतमबुद्धनगर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने फोन पर इसकी पुष्टि की है.

वीडियो: खर्चा पानी: भारत पर ईरान युद्ध की एक और मार, टाटा, महिंद्रा और मारुति अपनी कारों के दाम बढाएंगे?

Advertisement

Advertisement

()