The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Noida car display showing agar car lag gayi to biwi mujhe maregi funny reel

बंदे ने कार पर डिस्प्ले लगा दिया, लिखा था- 'टक्कर मत मारना, वर्ना बीवी मुझे मारेगी'

कार का नंबर हरियाणा का है. वीडियो नोएडा में बनाया गया. जिसकी गाड़ी है, उसने भी कॉमेंट में रिप्लाई किया है.

Advertisement
Car Digital display
इंस्टाग्राम पर वीडियो बहुत वायरल है.
pic
सौरभ
20 जून 2025 (Published: 08:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नई गाड़ी खरीदने पर एक डर तो रहता है मन में कि कहीं ठुक ना जाए. कुछ लोगों को अपनी पत्नियों से भी डर लगता है. अब अगर दोनों डर मिल जाएं तो बहुत ज्यादा डर बन जाता है. इतना ज्यादा कि लोगों से कहना पड़ता है कि 'भाई गाड़ी मत ठोक देना, बीवी मारेगी.' वो भी बड़े-बड़े अक्षरों में.

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो चल रहा है. और इस वीडियो में यही वाला डर स्क्रीन पर साफ नज़र आ रहा है. स्कोडा कार के पीछे वाले शीशे पर कार के मालिक ने एक डिजिटल डिस्प्ले लगा रहा है. उस डिस्प्ले पर लिख कर आ रहा है-

'प्लीज़ कीप डिस्टेंस (कृपया दूरी बनाकर रखें). अगर कार लग गई तो बीवी मुझे मारेगी.'

जिस कार के पीछे ये स्क्रीन लगी हुई थी, उसकी नंबर प्लेट बताती है कि गाड़ी हरियाणा की है. स्कोडा की गाड़ी है, नई ही नज़र आ रही है. और साथ में पत्नी का डर भी. गाड़ी चलाने वाले ने बिना लागलपेट बता दिया कि अगर किसी ने कार पीछे से ठोकी तो पत्नी की मार पड़ेगी.

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो trippi_twenty नाम के यूज़र ने शेयर किया. प्रोफाइल पर इन्होंने अपना नाम ऋषव गोयल लिखा है. पोस्ट में इन्होंने मजाक में लिखा- 'इस भाई को पिटवा दिया आज.'

इसी पोस्ट पर रॉबिन घई नाम के शख्स ने रिप्लाई किया और दावा किया कि यह कार उनकी ही है. उन्होंने लिखा,

'LOL. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी कार इंस्टा रील्स पर दिखाई जाएगी! तुमने मुझे कहां पकड़ा मेरे दोस्त?'

post
स्क्रीनशॉट.

इस पर ऋषव ने कहा- ‘मैं आपके पीछे ही था, जब बारिश बहुत हो रही थी. नोएडा-इंदिरापुरम अंडरपास. मुझे लगा बढ़िया रील बनेगी और बनी भी.’

post2
स्क्रीनशॉट.

इस पोस्ट पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट किए. preetu_1204 नाम की यूज़र ने लिखा- ‘एक ऐसा बंदा तो मैं भी डिज़र्व करती हूं.’

comme
स्क्रीनशॉट.

एक अन्य यूज़र ने लिखा- 'पत्नी का डर ट्रैफिक पुलिस के डर से ज्यादा है.'

comm
स्क्रीनशॉट.

आरिस ने लिखा- 'पूरे औरत समाज में खुशी का माहौल है.'

pos
स्क्रीनशॉट.

हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट करने वाले को नंबर प्लेट छुपाने की सलाह थी, ताकि निजता का हनन ना हो.

वीडियो: मेट गाला इवेंट में शाहरुख ने ऐसा क्या रिप्लाई दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

Advertisement

()