The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • No Punjab cops in Kejriwal security in Capital recommends MHA

केजरीवाल की सुरक्षा से हटाए जाएं पंजाब पुलिस के जवान, गृह मंत्रालय ने क्यों दी वार्निंग?

Kejriwal Khalistan Threat: केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है. पत्र में केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर सुझाव दिया गया है. बीते दिनों एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खालिस्तानी तत्व उन पर हमला कर सकते हैं.

Advertisement
No Punjab cops in Kejriwal security in Capital recommends MHA
दिल्ली में चुनाव के चलते रोज़ाना पार्टी के लिए प्रचार करते हैं केजरीवाल. (फोटो- फाइल)
pic
रिदम कुमार
16 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 11:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने Delhi Police को अलर्ट किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को सुझाव दिया है कि केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों को तैनात ना किया जाए. यह सुझाव ऐसे समय में आया है जब बीते दिनों एक खुफिया रिपोर्ट में केजरीवाल को खालिस्तानी तत्वों से जान का खतरा बताया गया था. केजरीवाल को धमकी की बात 14 जनवरी को सामने आई थी, जबकि गृह मंत्रालय ने यह सुझाव बीते हफ्ते दिल्ली पुलिस को दिया था.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि यह पत्र गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस को भेजा था. इसमें कथित तौर पर सिफारिश की गई है कि दिल्ली में रहने के दौरान केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के कर्मियों को तैनात किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. मंगलवार को दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस का एक पत्र मिला था. इसमें दावा किया गया था कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर अलगाववादी तत्व हमला कर सकते हैं. उनकी जान को खतरा है. 

सूत्रों ने बताया कि पत्र में कहा गया है, 

Embed

दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस के इस इनपुट के बाद केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए अपने जवानों को अलर्ट रहने को कहा है. बता दें कि फिलहाल केजरीवाल को दिल्ली पुलिस से Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है. इसके तहत उन्हें पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड, दो एस्कॉर्ट्स, वॉचर, सशस्त्र गार्ड और तलाशी करने वाले कर्मी समेत करीब 60 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं. 

दिल्ली में चुनावों के चलते इन दिनों केजरीवाल प्रचार में बिज़ी हैं. धमकी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि जब तक मेरा जीवन लिखा हुआ है तब तक मुझे कुछ नहीं होगा. भगवान हमारे साथ हैं. वह मेरी रक्षा करेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार केजरीवाल पर चुनाव प्रचार के दौरान हमला हो चुका है.

वीडियो: Delhi Elections: दिल्ली दंगों के दौरान ताहिर हुसैन की छत पर पत्थर, मोहल्ले वालों ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()