दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाली इन गाड़ियों पर बैन, सरकार ने लोगों से माफी मांगी
दिल्ली में जारी प्रदूषण संकट के बीच 16 दिसंबर को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण को लेकर दिल्लीवासियों से माफी मांगी है. साथ ही कहा कि इसे ठीक करना इतना आसान नहीं है.

दिल्ली की जहरीली हवा अब सरकार को भी महसूस होने लगी है. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 'सीवियर' कैटेगरी में बना हुआ है. लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. इस बीच 16 दिसंबर को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण को लेकर दिल्लीवासियों से माफी मांगी है. साथ ही कहा कि इसे ठीक करना इतना आसान नहीं है. मंत्री सिरसा ने घोषणा की कि गुरुवार, 18 दिसंबर से दिल्ली में बाहर से आने वाले केवल BS-VI वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी. यानी इससे नीचे की कैटेगरी के वाहनों का दिल्ली में आना मना है.
मंत्री सिरसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने नए कदम उठाए हैं. मंत्री सिरसा ने घोषणा की कि गुरुवार, 16 दिसंबर से दिल्ली में बाहर से आने वाले केवल BS-VI वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी. साथ ही, वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) न होने पर पेट्रोल पंपों पर वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा.
सिरसा ने आगे कहा,
मंत्री ने सरकार द्वारा उठाए कदम के बारे में बताते हुए कहा,
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में लकड़ी जलाने से होने वाले प्रदूषण का समाधान किया गया है. सरकार ने सुरक्षा गार्डों को 10,000 हीटर दिए हैं, ताकि उन्हें अब लकड़ी जलाने की जरूरत न पड़े और प्रदूषण कम हो. मंजिंदर सिंह सिरसा ने AAP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,
ब्रिटेन, कनाडा ने जारी की एडवाइजरीदिल्ली के हवा की बिगड़ती सेहत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता का विषय बनने लगी है. 15 दिसंबर को ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इन देशों ने अपने नागरिकों को उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR की यात्रा को लेकर चेतावनी दी है.
सिंगापुर हाई कमीशन ने दिल्ली-NCR यात्रा की योजना बना रहे लोगों से एयर क्वालिटी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. वहीं ब्रिटेन के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) ने अपने एडवाइजरी में गर्भवती महिलाएं, दिल और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को भारत यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा है.
सिंगापुर और ब्रिटेन के साथ-साथ कनाडा ने भी दिल्ली यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है. कनाडा सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो यात्रा की प्लानिंग कर रहे हों तो नियमित रूप से एयर क्वालिटी की निगरानी करें.
कोहरे से 228 फ्लाइट्स रद्दप्रदूषण के साथ-साथ घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भारी कमी आई है. इसके चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. 15 दिसंबर को खराब विजिबिलिटी के चलते अलग-अलग एयरलाइंस की 228 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गईं. और पांच उड़ानों को तय गंतव्य के बजाय दूसरी जगह डायवर्ट करना पड़ा. दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक (DIAL) ने बताया कि उनके अधिकारी यात्रियों की सहायता करने और जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
वीडियो: दिल्ली वायु प्रदूषण पर सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ नारेबाज़ी, 'AQI-AQI' का वीडियो वायरल

.webp?width=60)

