The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • New Delhi Station Stampede Jitan Ram Manjhi Praises Railway Minister Ashwini Vaishnav Amid

मांझी बोले- 'अश्विनी वैष्णव की तो तारीफ कीजिए... ', लोगों ने पूछा- 'कभी मरने वालों के घर गए हो?'

NDLS Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई है. इस बीच Jitan Ram Manjhi ने कहा है कि ये हादसा रेल अधिकारियों की चूक से हुआ है. और रेल मंत्री Ashwini Vaishnav की तो तारीफ करनी चाहिए. उन्होंने ये भी बताया है कि तारीफ क्यों करनी चाहिए?

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2025, 08:18 PM IST)
Jitan Ram Manjhi Ashwini Vaishnav NDLS Stampede
जीतन राम मांझी ने कहा है कि रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना उचित नहीं है. (तस्वीर: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली हादसे के बीच, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना उचित नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) अश्विनी वैष्णव के साथ है. इस पोस्ट के कारण लोग जीतन राम मांझी की आलोचना भी कर रहे हैं.

16 फरवरी को जीतन राम मांझी ने लिखा,

हमने माना कि रेलवे के अधिकारियों से चूक हुई है पर इसका मतलब ये नहीं कि सीधे तौर पर रेल मंत्री का इस्तीफा मांग लिया जाए. घटना निःसंदेह आकस्मिक है. पर ये भी तो देखिए कि कई करोड़ लोगों को एक साथ कितनी मुश्किल से रेल मंत्रालय कुंभ स्नान करवा रहा है. अश्विनी वैष्णव के काम की तो तारीफ होनी चाहिए. HAM अश्विनी वैष्णव के साथ है.

इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया गया है.

Jitan Ram Manjhi Praises Ashvini Vaishnav
जीतन राम मांझी का पोस्ट.
"प्रयागराज हो या दिल्ली, मरता बिहारी ही है"

पूर्व मुख्यमंत्री का ये पोस्ट वायरल हो रहा है. कई लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. रोहण कुमार ने लिखा,

चाहे प्रयागराज हो या दिल्ली, मरता बिहारी ही है. क्योंकि आप धर्म का धंधा करते हो और हम धर्म को जीना चाहते हैं. इसी चाहत में हम मर जाते हैं और आप व्यापार कर जाते हो.

Prayagraj ho ya delhi marta bihari hi hai
रोहण कुमार की प्रतिक्रिया.

रौशन कुमार ने नैतिक जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए लिखा,

कुर्सी के लिए नेता लोग कुछ भी बोल देते हैं. लगता है कि इससे पहले कोई रेल मंत्री था ही नहीं. कुछ तो नैतिक जिम्मेदारी लीजिए सत्ता में बैठे लोग.

Moral Responsibilty in Delhi Stampede
"कुर्सी के लिए नेता कुछ भी बोल देते हैं."

सत्या नाम के यूजर ने लिखा,

सर जी भूलिए मत, पहले आप जनता के हैं, बाद में सरकार के.

Jitan Ram Manjhi Criticism
सत्या नाम के यूजर की प्रतिक्रिया.

एक अन्य यूजर ने कहा कि बयान देने से पहले जीतन राम मांझी को बिहार में रेल से सफर कर लेना चाहिए. उन्होंने लिखा,

आप एक बार गया से पटना तक का सफर जनरल डब्बे में करें. इसके बाद अपना अनुभव शेयर कीजिए, मैं गारंटी से कहता हूं कि आप ये पोस्ट डिलीट कर देंगे.

Railway Experiance in Bihar
एक यूजर ने केंद्रीय मंत्री को जनरल बोगी सफर करने की सलाह दी.

विक्की नाम के यूजर ने लिखा,

बड़ा दुःख होता है, जब आप जैसे नेता की सोच ऐसी होती है, कितनी खराब सोच है. इतिहास गवाह है कि आज तक भारत में ऐसा रेल मंत्री कभी नहीं हुआ. जब से आए हैं मौत का खेल ही हो रहा है. और रेलवे फेल ही हो रहा है. आप इस पर मिट्टी डाल रहे हैं. दुर्भाग्य की बात है कि आप जैसे नेता हमारे बिहार में हैं. वैसे भी आप को अपने परिवार के अलावा किसी और के बारे में सोचने की फुर्सत कहां है. कभी मरे हुए लोगों के घर जा के (उनकी स्थिति) देखा है? नहीं न, केवल प्रवचन दे रहे हैं!

Worst Rail Ministrer
विक्की राज ने मंत्री की कड़ी आलोचना की है.

15 फरवरी की रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी. प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. 

वीडियो: जमघट: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार और लालू यादव के बारे में कौन सा किस्सा सुनाया?

Advertisement

Advertisement

()