The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • national level rifle shooter rape blackmail by army personnel caught by police agra uttar pradesh

सेना के जवान ने नेशनल लेवल शूटर से रेप किया, वीडियो बनाकर धमकी दी

National Level Rifle Shooter Rape: उत्तर प्रदेश में एक नेशनल लेवल राइफल शूटर के साथ रेप के आरोप में पुलिस ने एक फौजी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बेहोशी की हालत में खिलाड़ी का यौन शोषण किया गया और बाद में वीडियो बनाकर धमकी भी दी गई.

Advertisement
national level player raped
नेशनल लेवल राइफल शूटर से रेप के आरोप में फौजी संदीप गिरफ्तार. (ITG)
pic
अरविंद शर्मा
font-size
Small
Medium
Large
18 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर एक फौजी ने कथित तौर पर एक नेशनल लेवल राइफल शूटर के साथ रेप किया. पीड़िता उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है. आरोप है कि फौजी ने खिलाड़ी को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. इल्जाम है कि आरोपी फौजी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और धमकी भी देता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सेना के जवान का नाम संदीप उर्फ विराज है, जो पंजाब के पटियाला में तैनात था. आरोप है कि उसने बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए. इन्हीं वीडियो के जरिए वो पीड़िता को कथित तौर पर ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता ने दावा किया कि जब उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही, तो आरोपी ने 5 लाख रुपये मांगे. 

पीड़िता ने बताया कि संदीप उसे अलग-अलग नंबरों से फोन करता, पीछा करता और परिजनों को आपत्तिजनक मैसेज भेजता. परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया. बदनामी के डर से पहले परिजन पुलिस के पास नहीं गए, लेकिन आरोपी की हरकतें बढ़ने पर आगरा के जगदीशपुरा थाना में केस दर्ज कराया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और जेल भेज दिया.

कहां से शुरू हुआ मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता कई जूनियर और सीनियर कंपटीशन में भाग लेकर अवॉर्ड जीत चुकी है. वो नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) की कैडेट भी रह चुकी है. करीब दो साल पहले सदर क्षेत्र में NCC कैंप के दौरान पीड़िता की मुलाकात न्यू सुरक्षा विहार, सदर बाजार निवासी संदीप कुमार पुत्र मातादीन से हुई थी.

आरोपी ने खुद को फौजी बताते हुए पीड़िता को भारतीय सेना में भर्ती कराने का भरोसा दिलाया था. दोनों का नंबर एक्सचेंज हुआ, जहां से बातचीत शुरू हुई. शिकायत के मुताबिक, संदीप ने पीड़िता को बताया था कि 30 सितंबर, 2025 को सेना में भर्ती निकली है. जिसके बाद वो उन्हें अपने साथ देहरादून ले गया. दोनों एक होटल में ठहरे. संदीप पीड़िता के लिए खाना लेने गया था.

राइफल शूटर का कहना है कि खाने में संदीप ने नशीला पदार्थ मिलाया था, जिससे वो बेहोश हो गई. आगे बताया कि होश आने पर जब पीडि़ता ने विरोध किया तो संदीप फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा.

पीड़िता ने बताया कि लगातार ब्लैकमेलिंग की वजह से वो मानसिक तौर पर परेशान रहने लगीं. जहां भी कंपटीशन होता संदीप वहां पहले से मौजूद होता था. इसकी वजह से उन्होंने घर से बाहर निकलना और कंपटीशन में भाग लेना भी बंद कर दिया था. बाद में पता चला कि संदीप पहले से शादीशुदा है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 25 जनवरी को पीड़िता की शिकायत के आधार पर जगदीशपुरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 308(2), 78(2), 351(3) और IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Image embed
आगरा पुलिस का पोस्ट. (X @agrapolice)

पुलिस ने बताया कि 16 फरवरी को आरोपी संदीप की टिप मिली थी. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में पेशी होने के बाद संदीप फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

वीडियो: फरीदाबाद में नाबालिग महिला शूटर ने नेशनल लेवल कोच पर लगाया रेप का आरोप

Advertisement

Advertisement

()