The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Nashik techies allege Sexual Harassment in Office, 5 arrested

महाराष्ट्र की बड़ी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव किसने बनाया?

Nashik MNC sexual harassment case: महाराष्ट्र के नासिक में एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने अपने कुछ कलीग्स पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. आरोप ये भी कि जब HR से मामले की शिकायत की गई तो उनकी बात को डिपार्टमेंट ने ये बोल कर खारिज कर दिया कि बड़ी कंपनियों में ये सब होना आम बात है.

Advertisement
pic
pic
नीरज कुमार
| रितिका
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 04:04 PM IST)
Nashik MNC sexual harassment case
पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या मल्टीनेशनल कंपनियों में महिला कर्मचारियों के कपड़ों पर छींटाकशी, उनका यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां करना नॉर्मल बात है? ये सवाल इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र के नासिक में एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने अपने कुछ कलीग्स पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. 

आरोप ये भी है कि जब इन बातों की शिकायत HR  से की गई तो उनकी बात को डिपार्टमेंट ने ये बोल कर खारिज कर दिया कि बड़ी कंपनियों में ये सब होना आम बात है. उसी ऑफिस के एक पुरुष कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसका ‘ब्रेनवॉश’ करने की कोशिश की गई, ‘धर्म परिवर्तन का दबाव’ बनाया गया. उसे विशेष धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने और खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए मजबूर किया गया. इस मामले में कुल 7 आरोपी हैं. पांच को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

आजतक से जुड़े प्रवीण ठाकरे के मुताबिक, गिरफ्तार हुए 5 आरोपियों के नाम हैं- आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तर. ये सभी आरोपी टीम लीडर और इंजीनियर स्तर के कर्मचारी बताए गए हैं. 

शिकायत करने वाली महिला कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में पिछले 2-3 सालों से उनका उत्पीड़न हो रहा था. आरोपी उन्हें शारीरिक रूप से परेशान करने की कोशिश करते थे, उनके कपड़ों और शरीर पर आपत्तिजनक कॉमेंट किए जाते थे. पुलिस ने इस मामले में नासिक के अलग-अलग थानों में 9 केस दर्ज किए हैं.

पहला केस- आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी दानिश शेख, तौसीफ अत्तर ने कथित तौर पर एक महिला कर्मचारी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई. तौसीफ ने उसे धमकाया और शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया. दूसरों ने ऑफिस की लॉबी में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.

दूसरा केस- मई 2023 से 19 मार्च 2026 के बीच, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी कथित तौर पर ने ऑफिस में महिला कर्मचारी का यौन उत्पीड़न किया. कंपनी के HR डिपार्टमेंट में मौखिक शिकायत की गई. लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. इसकी वजह से HR डिपार्टमेंट से जुड़ी एक महिला अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है

तीसरा केस- आरोप है कि शफी शेख नाम के एक कर्मचारी ने एक महिला सहकर्मी की शादीशुदा जिंदगी और उनके बच्चे ना होने पर शर्मनाक कॉमेंट किए.

चौथा केस- तौसीफ नाम के एक आरोपी ने कथित तौर पर महिला कर्मचारी के प्राइवेट पार्टस की ओर भद्दे इशारे किए. साथ ही उसकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई.

पांचवां केस- आरोप लगे हैं कि तौसीफ अत्तर, दानिश, शाहरुख शेख और रजा मेमन ने एक पुरुष सहकर्मी को उसके धर्म और भगवान के बारे में अपशब्द बोले. जबरन एक धर्म विशेष के रीति-रिवाज अपनाने के लिए कहा. उसे जबरदस्ती नॉन-वेज खाना खिलाया और उसका धर्म बदलने की कोशिश की.  

छठवां केस- आरोप है कि आसिफ अंसारी और शफी शेख ने एक महिला सहकर्मी के शरीर को लेकर भद्दी फब्तियां कसीं. और जबरन उसे छूने की कोशिश की.

सातवां केस- आसिफ अंसारी, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, तौसीफ अत्तर और शफी शेख पर आरोप है कि उन्होंने महिला सहकर्मी का पीछा किया और भद्दे कॉमेंट किए. युवती का पीछा किया और गंदी बातें कहीं. उसे गलत तरीके से छुआ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

आठवां केस- रजा मेमन और शफी शेख ने महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए

नौवां केस- आरोप है कि रजा मेमन और शाहरुख कुरैशी ने दफ्तर में एक महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया और उसके शरीर के बारे में भद्दे कॉमेंट किए.

रिपोर्ट के मुताबिक मामले में 8 पीड़िताओं ने केस दर्ज कराया है. इनमें से अधिकतर की उम्र 18 से 25 साल के बीच है. केस की संवेदनशीलता को देखते हुए नासिक के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है.

पुलिस के मुताबिक इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस केस के तार स्थानीय स्तर तक सीमित हैं या इसका दायरा और बड़ा हो सकता है. फिलहाल मामला कंपनी की चारदीवारी से बाहर निकल चुका है. इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं.

वीडियो: इजरायल के खिलाफ पाकिस्तान ने कौन-सा पोस्ट डिलीट किया?

Advertisement

Advertisement

()