The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • narendra modi government assures No petrol or diesel shortage after PM save fuel appeal

PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए क्यों कहा? केंद्र सरकार ने 'असली' वजह बताई

Government Assures No petrol or diesel shortage: पश्चिम एशिया की स्थिति पर मंत्रालयों के बीच हुई एक ब्रीफिंग के दौरान सरकारी अधिकारियों ने कहा कि भारत के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार है. और प्रधानमंत्री की हालिया अपील को ऊर्जा बचाने की भावना के रूप में देखा जाना चाहिए.

Advertisement
pic
11 मई 2026 (अपडेटेड: 11 मई 2026, 07:16 PM IST)
Govt assures No petrol or diesel shortage
केंद्र सरकार ने कहा कि देश में कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 10 मई को देश को संबोधित किया. ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच लोगों से फ्यूल बचाने की अपील की. एक साल तक फॉरेन टूर पर न जाने के लिए कहा. साथ ही एक साल तक सोना कम खरीदने की भी अपील की. पीएम मोदी की ऐसी अपीलों के बाद देश भर के लोगों के मन में आशंकाएं गहरा गई हैं. एक्सपर्ट्स से लेकर आम जनता तक तमाम तरह के सवाल पूछने लगे हैं. मसलन, क्या हमारे देश में क्रूड ऑयल का स्टॉक खत्म हो रहा है? क्या महंगाई बढ़ने वाली है या पेट्रोल के दाम आसमान छूने वाले हैं? 

अब केंद्र सरकार ने इन सारी बातों पर जवाब दिया है. सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, LPG या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात पर मंत्रालयों के बीच हुई एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सरकारी अधिकारियों ने कहा कि भारत के पास फ्यूल यानी पेट्रोल-डीजल और गैस का काफी मात्रा में है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा,

भारत के पास कच्चे तेल, LPG, पेट्रोल और डीजल का काफी स्टॉक है. देश में एनर्जी इंपोर्ट का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा जंग से प्रभावित इलाके से आता था. लेकिन सरकार ने सप्लाई में रुकावट से बचने के लिए तुरंत कदम उठाया है.

पैनिक में खरीददारी न करें

सुजाता शर्मा ने लोगों से ये भी कहा कि वो घबराकर कुछ न खरीदें क्योंकि देश के पास सभी तरह के फ्यूल की पर्याप्त सप्लाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को एनर्जी कंजर्वेशन की कोशिश के रूप में देखा जाना चाहिए. कम सप्लाई को लेकर नहीं. ताकि वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में देश पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, देश में फिलहाल ईंधन या कच्चे तेल की कमी नहीं है. पीएम मोदी ने जनता से जो 5 अपील की है, उन्हें ऊर्जा बचाने की भावना के रूप में देखा जाना चाहिए. ताकि लोग एनर्जी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें. जियोपॉलिटिकल टेंशन अब भी एनर्जी मार्केट पर असर डाल रही है.

ये भी पढ़ें: 'घर से करें काम, सोना न खरीदें, विदेश घूमने न जाएं', देश से पीएम मोदी की अपील

होर्मुज से निकले 10 जहाज

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एनर्जी खरीद को लेकर कहा कि भारत ऊर्जा बचाने और उसकी सप्लाई की कोशिशों के तहत कई देशों से फ्यूल खरीदने की कोशिश कर रहा है. पोर्ट एंड शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी ओपेश शर्मा ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों के निकलने पर कहा कि भारत के 10 जहाज बिना एडिशनल चार्ज दिए होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं. ओपेश शर्मा ने बताया कि भारत का झंडा लगे 13 जहाज अभी भी उस इलाके में मौजूद हैं और उन्हें सेफ्टी के साथ वापस लाने की कोशिश की जा रही है. उनके मुताबिक, जहाज के कर्मचारियों की जरूरतों का भी रोजाना ध्यान रखा जा रहा है. 

वीडियो: छत्तीसगढ़ के थाने में खड़े ट्रकों से कैसे चोरी हुई गैस सिलेंडर? क्या एक्शन हुआ?

Advertisement

Advertisement

()