The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • nalanda woman murder case nails hammered rjd leader Tejashwi Yadav attacks Nitish Kumar cm bihar

बिहार के नालंदा में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पैरों में कीलें ठोकी गईं

मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Advertisement
Nalanda Murder Case
Bihar: नालंदा में हुई एक महिला की निर्मम हत्या.
pic
मौ. जिशान
6 मार्च 2025 (Updated: 6 मार्च 2025, 12:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार के नालंदा जिले में 5 मार्च की सुबह एक सड़क के किनारे खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि महिला के पैरों में कई कीलें गढ़ी मिलीं. शव की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. इन्हें देखकर साफ पता चलता है कि किसी ने महिला के दोनों तलवों में कई कीलें ठोकी हैं. शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना को लेकर सियासत भी गरमा गई है. विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है. तस्वीरों में दिख रहा है कि मृतक महिला के शरीर का कुछ हिस्सा खुला हुआ था. इससे महिला के यौन शोषण की भी आशंका जताई जा रही है.

हिलसा DSP सुमित कुमार ने बताया कि 5 मार्च को सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरपुर गांव में सड़क के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला है. घटना की पुष्टि करने के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला. महिला के पैरों के तलवों में कीलें गड़ी हुई दिख रही थीं. गर्दन पर भी निशान थे.

उन्होंने आगे बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है. अगल-बगल के जिलों में भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर मुआयना किया है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

तेजस्वी का नीतीश पर हमला

महिला की तस्वीरें सामने आने के बाद घटना पर सियासत शुरू हो गई. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि महिला अत्याचार और उत्पीड़न में बिहार शीर्ष राज्यों में है. उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म नहीं आती, उनके गृह जिले में घटित इस रूह कंपकंपाने वाले वीभत्स कांड पर अगर किसी को फर्क नहीं पड़ता, तो वह इंसान नहीं है.” 

तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और NDA के लोग इस वीभत्स घटना को ‘राम राज्य की सकारात्मक घटना’ के रूप में पेश करेंगे.

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “पूरे बिहार में अपराधियों की बहार है. मुख्यमंत्री खुद अपराधियों को छुड़वाते हैं. उनके लिए नया नियम बनाया जाता है कि जेल से बाहर कैसे आया जाए.”

उधर, बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री और गया से भाजपा विधायक प्रेम कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में सरकार तुरंत कार्रवाई करती है. ऐसा जघन्य अपराध जिसने भी किया होगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

DSP साइबर क्राइम ज्योति शंकर ने दी लल्लनटॉप को बताया कि मृतक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है. 7 मार्च को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ सकती है. हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. जो भी तथ्य सामने आएंगे वो मीडिया के सामने ज़रूर रखेंगे. 

वीडियो: नीतीश कुमार पर क्या बोल गए तेजस्वी यादव? बिहार को खटारा नहीं नई गाड़ी...

Advertisement

Advertisement

()