The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Nagpur violence updates curfew imposed hanspuri area ruckus eknath shinde Aurangzeb row

'वो गाड़ियों को खींच-खींचकर ले गए...', नागपुर में दूसरी जगह हुई झड़प की कहानी, फिलहाल स्थिति काबू में

Nagpur Violence Updates: महाल के बाद नागपुर के हंसपुरी इलाके में भी हुई हिंसा. कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया गया. पुलिस ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है और जानकारी दी है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

Advertisement
Nagpur violence curfew imposed
नागपुर में महाल के अलावा, हंसपुरी इलाक़े में भी हिंसा हुई है. (फ़ोटो - PTI)
pic
हरीश
18 मार्च 2025 (अपडेटेड: 18 मार्च 2025, 12:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के नागपुर के दो इलाकों में 17 मार्च की शाम हुई हिंसा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय पुलिस ने एहतियातन 10 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है. जानकारी के मुताबिक़, हिंसा में अब तक 25 से 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. और 65 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

सोमवार देर शाम पहली खबर आई कि महाल इलाक़े में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. दुकानों और घरों को निशाना बनाया गया. हालांकि, कार्रवाई के बाद स्थिति नियंत्रण में आई. लेकिन ये शांति बहुत देर बहाल नहीं रह पाई. देर रात एक और इलाक़े से आगजनी की ख़बर आई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हंसपुरी इलाक़े में भी कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया गया. उग्र भीड़ ने क़रीब 25 बाइक़ों और 3 कारों को आग के हवाले कर दिया. 

नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने कहा कि शहर में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है. पुलिस इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही है. उन्होंने कहा,

Embed

क्यों हुई हिंसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन आयोजित किया था. इस दौरान मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ (कुरान) को जलाए जाने की अफवाह फैल गई. 

पुलिस के अनुसार बजरंग दल के प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुए. जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया. नागपुर के DCP अर्चित चांडक ने बताया है कि घटना ‘कुछ ग़लत जानकारियों’ के फैलने से हो गई.

लेटेस्ट अपडेट

आजतक के इनपुट के मुताबिक़, दूसरी झड़प 17 मार्च की देर रात क़रीब 10.30 से 11.30 बजे हुई. हंसपुर इलाक़े में पुराना भंडारा रोड के पास. इस दौरान उग्र भीड़ ने कई वाहनों को जला दिया. वहीं, घरों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. 

हंसपुरी के स्थानीय निवासियों ने ANI को बताया कि उपद्रवियों ने तलवार से घर के दरवाजों पर हमला किया. इसके अलावा, क़रीब 8-10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

Embed

हंसपुरी इलाक़े की एक स्थानीय निवासी और चश्मदीद ने ANI को बताया,

Embed
Embed

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाक़े में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल वहां शांति है. 

इससे पहले, झड़प की पहली घटना 17 मार्च की शाम क़रीब 7.30 बजे महाल के चितनीस पार्क क्षेत्र में हुई थी. इसके बाद से इलाक़े में तनाव है. पुलिस अधिकारी और महाराष्ट्र के नेता लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. 18 मार्च की सुबह आए कुछ वीडियोज़ और तस्वीरों में रात का मंजर भी दिखा.

Embed

ये भी पढ़ें - झारखंड में होली के जुलूस के दौरान दो समुदायों में हिंसा

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बर्वे ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है,

Embed
Embed

वहीं, AIMIM नेता वारिस पठान ने घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

वहीं, महाराष्ट्र BJP प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा,

Embed
Embed

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने इस हिंसा को साज़िश बताया है. आजतक से जुड़े साहिल जोशी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्लानिंग के तहत हिंसा को अंजाम दिया गया. एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग भी इस हिंसा में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन पर सख़्त एक्शन लिया जाएगा.

एकनाथ शिंदे ने आगे बताया कि कई पुलिसकर्मी इसमें घायल हैं. जनता की रक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर इस तरह का हमला दुर्भाग्यपूर्ण है.

वीडियो: नागपुर दक्षिण पश्चिम: फडणवीस बनाम गुढ़दे पाटिल, विकास और नेतृत्व पर क्या है जनता की राय ?

Advertisement

Advertisement

()