The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Nagpur 21 Year Old Son Raped 26 Year Old Stepmother In Maharashtra

26 साल की महिला ने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाया, 4 महीने की गर्भवती होने का दावा

महिला का कहना है कि उसके पति विकास ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं. बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए. कुछ समय के बाद विकास और पीड़िता ने एक मंदिर में जाकर शादी भी कर ली.

Advertisement
pic
pic
प्रगति पांडे
| योगेश पांडे
7 मई 2026 (अपडेटेड: 7 मई 2026, 04:59 PM IST)
Nagpur, Maharashtra
महाराष्ट्र में युवक ने सौतेले मां का रेप किया. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 21 साल के लड़के पर अपनी सौतेली मां का रेप करने का आरोप लगा है. पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की है. उसका कहना है कि वो 4 महीने की गर्भवती भी है. पुलिस ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है.

घटना नागपुर के मानकापुर थाना क्षेत्र की है. पीड़ित महिला की उम्र 26 साल है. इंडिया टुडे से जुड़े योगेश वसंत पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि उसके 21 साल के सौतेले बेटे अक्षत श्रीवास्तव ने जान से मारने की धमकी देकर उससे रेप किया है. 

साल 2024 में पीड़िता की मुलाकात 55 साल के बैंक मैनेजर और आरोपी के पिता विकास श्रीवास्तव से हुई. अक्षत, विकास की पहली पत्नी का बेटा है. महिला ने विकास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक महिला का कहना है कि विकास ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं. बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए. कुछ समय के बाद विकास और पीड़िता ने एक मंदिर में जाकर शादी भी कर ली. 

कपल के साथ उनका सौतेला बेटा भी रहता था. वो अभी एक कॉलेज में सेकंड ईयर का स्टूडेंट भी है. पीड़िता के मुताबिक, शादी के कुछ ही दिनों बाद ही कपल के बीच झगड़े होने लगे, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी. पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2025 और फिर 10 अप्रैल 2026 के दिन वह घर में अकेली थी.

इस दौरान अक्षत उनके कमरे में घुस गया और कथित तौर पर सौतेली मां के साथ रेप किया. महिला का कहना है कि जब उसने ये सब अपने पति को बताया तो उन्होंने बदनामी और बेटे के भविष्य की चिंता का हवाला देकर उन्हें शांत रहने की नसीहत दे डाली.

हालांकि महिला ने ऐसा नहीं किया. वो अपने साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ मानकापुर पुलिस थाने पहुंच गई. आरोपी अक्षत के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी अक्षत की तलाश कर रही है. 

वीडियो: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को पीछा करके कैसे मारा गया?

Advertisement

Advertisement

()