The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Muzaffarpur: Bought A Damaged Tempo On EMI Got A New Tempo Robbed To Get It Repaired

खराब टेंपो को सही कराने के लिए नहीं थे पैसे, लूट लिया नया टेंपो...अब पुलिस ने दबोचा

मामला मुजफ्फरपुर के दलसिंहसराय थाना इलाके का है. यहां कुछ बदमाशों ने फाइनेंस पर लिए अपने खराब टेंपो के इंजन और पार्ट्स बदलने के लिए नया टेंपो लूट लिया. घटना 19 जनवरी की है. लूट हुए टेंपो से इंजन, बैटरी और दूसरी ज़रूर पार्ट्स खोलकर अपने पुराने टेंपो से एक्सचेंज कर लिए. लूटे हुए टेंपो को वहीं छोड़कर फरार हो गए.

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2025, 02:34 PM IST)
Muzaffarpur Bought A Damaged Tempo On EMI Got A New Tempo Robbed To Get It Repaired
पांच लोगों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार. (AI Image)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘कैसे-कैसे लोग रहते हैं यार यहां पर’, सोशल मीडिया पर रील्स या मीम्स स्क्रोल करते हुए अक्सर आपने विजय राज़ की मूवी रन का ये मशहूर डायलॉग ज़रूर सुना होगा. इसका एक बढ़िया उदाहरण बिहार के मुजफ्फरपुर में देखने को मिला है. यहां बदमाशों ने फाइनेंस पर एक पुराना और ख़राब टेंपो खरीदा था. उसे ठीक करवाने के लिए बदमाशों ने एक नया टेंपो ही लूट लिया. पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ में पूरे मामले की पोल खुली.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मुजफ्फरपुर के दलसिंहसराय थाना इलाके का है. यहां कुछ बदमाशों ने फाइनेंस पर लिए अपने खराब टेंपो के इंजन और पार्ट्स बदलने के लिए नया टेंपो लूट लिया. घटना 19 जनवरी की है. चार बदमाशों ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग से एक टेंपो किराए पर दलसिंहसराय चलने के लिए लिया था. रास्ते में एक अन्य शख़्स टेंपो में बैठ गया. 

कुछ दूर चलने के बाद सभी बदमाशों ने कथित तौर पर अपने हथियार निकाल लिए और टेंपो के ड्राइवर को बंधक बना लिया. ड्राइवर के हाथ-पैर बांध दिए और उससे पैसे और मोबाइल लूट लिया. वहां से निकलकर टेंपो के ड्राइवर ने इसकी शिकायत पुलिस से की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

ख़बर के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए एक शख़्स ने बताया कि उनके पास पहले से एक टेंपो था. इस टेंपो को उन्होंने कुछ दिन पहले एक फाइनेंस कंपनी से 30 हज़ार रुपये में खरीदा था. लेकिन वह चलने की कंडीशन में था. उसका इंजन और दूसरे पार्ट्स ख़राब थे. टेंपो के इंजन को बदलने और दूसरे पार्ट्स ठीक कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. इसलिए उन्होंने एक नया टेंपो लूटने का प्लान बनाया. 

प्लान के मुताबिक, उन्होंने मुजफ्फरपुर एक टेंपो किराए पर लिया और मौका देखकर उसे लूट लिया. इसके बाद मैकेनिक की मदद से लूट हुए टेंपो से इंजन, बैटरी और दूसरी ज़रूर पार्ट्स खोलकर अपने पुराने टेंपो से एक्सचेंज कर लिए. लूटे हुए टेंपो को वहीं छोड़कर फरार हो गए. 

दैनिक भास्कर ने एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के हवाले से बताया कि टेंपो से खोले गए इंजन, बैटरी और दूसरे ज़रूरी पार्ट जो पुराने टेंपो में लगाए गए थे, को बरामद कर लिया गया है. साथ में नए टेंपो को भी बरामद कर लिया गया है. आरोपियों के पास से हथियार की बरामदगी नहीं हुई है. सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कोर्ट के आदेश पर उन्हें जुडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान अजित कुमार, आकाश कुमार, दीपक कुमार, गैराज मिस्त्री मोहम्मद आज़ाद, आयुष के तौर पर हुई है.

वीडियो: तारीख: दुनिया का पहला 'डार्क जोक', असली कॉमेडी तो पुरखे करते थे

Advertisement

Advertisement

()