The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Muzaffarnagar Girls Posters with name and mobile number after she protested against molestation

यौन शोषण का विरोध किया तो पूरे गांव में लगा दिए पोस्टर, नाम-नंबर के साथ आपत्तिजनक बातें लिखीं

पुलिस की मदद से युवती के परिवार वालों ने सारे पोस्टर्स निकाल दिये हैं. विक्टिम युवती ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वो ‘थाने में जाकर आत्महत्या’ कर लेगी.

Advertisement
Muzaffarnagar girl protested against molestation
आरोप है कि युवक ने पूरे गांव में पोस्टर चिपका दिये. (फ़ोटो - आजतक)
pic
संदीप सैनी
font-size
Small
Medium
Large
18 मार्च 2025 (अपडेटेड: 18 मार्च 2025, 04:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले के एक गांव में लगे ‘विवादित पोस्टर्स’ चर्चा में हैं. आरोप है कि एक युवक ने अपनी गांव की एक युवती का यौन शोषण किया. लेकिन जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसने पूरे गांव में युवती के नाम के पोस्टर्स चस्पा कर दिये (Muzaffarnagar Girl Posters). 

पोस्टर में कथित तौर पर युवती का नाम और उसका फ़ोन नंबर लिखा गया था. साथ ही, उसमें युवती के लिए ‘आपत्तिजनक शब्द’ लिखे गए थे. मामला तितावी थाना क्षेत्र के लडवा गांव का है. आजतक की ख़बर के मुताबिक़, जब युवती के परिवार वालों को इसकी ख़बर मिली, तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा. पुलिस की मदद से युवती के परिवार वालों ने सारे पोस्टर्स निकाल लिये हैं. पीड़ित युवती ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वो ‘थाने में जाकर आत्महत्या’ कर लेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक़, युवती ने बताया कि आरोपी युवक का नाम पुन्नू है, जो उसके ही गांव का रहने वाला है. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि पुन्नू उसका यौन शोषण करता था. लेकिन इसका विरोध करने पर आरोपी पुन्नू ने अपने दोस्त विपिन के साथ मिलकर गांव में जगह-जगह पोस्ट लगा दिये. युवती ने कहा,

Embed

पीड़ित युवती के भाई ने बताया कि ‘पोस्टर लगाने वाले’ दो लड़के हैं. एक पन्नू और दूसरा विपिन. उसने आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित युवती के भाई का आरोप है कि गांव का प्रधान भी उन पर दबाव डाल रहा है.

वहीं, मुज़फ़्फ़रनगर के फुगाना क्षेत्र की सर्कल ऑफ़िसर ऋषिका सिंह ने बताया है कि कुछ लोगों ने एक युवती के साथ ‘छेड़खानी’ की है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. जल्द ही कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.

वीडियो: पड़ताल: महाकुंभ के पोस्टर पर मुस्लिम युवक ने किया पेशाब? क्या है सच्चाई?

Advertisement

Advertisement

()