The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mumbai stabbing video viral seeing security Guard Pleading For Mercy

जुबैर अंसारी की चाकूबाजी का वीडियो आया, कुरान की आयत नहीं आती तो घर में घुसने भी नहीं देता था

मीरा रोड वाली घटना के 60 सेकेंड के वायरल वीडियो में आरोपी दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला करता दिख रहा है. उनके चिल्लाने की भी आवाज इसमें सुनाई देती है.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:30 PM IST)
mumbai stabbing video
सिक्योरिटी गार्ड्स को चाकू मारने का वीडियो वायरल. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Mumbai Stabbing News: मुंबई के मीरा रोड इलाके में चौकीदारों पर हमला करने वाला जैब जुबैर अंसारी पूरी तरह से कट्टरता के रंग में रंगा हुआ था. कलमा न पढ़ पाने पर उसने कथित तौर पर दो चौकीदारों पर चाकू से हमला किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. किसी अनजान व्यक्ति ने ये वीडियो बिल्डिंग के ऊपर किसी मंजिल से शूट किया है. 

60 सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला करता दिख रहा है. उनके चिल्लाने की भी आवाज इसमें सुनाई देती है. दोनों गार्ड एक बन रही इमारत में तैनात किए गए थे.  

वीडियो में नारंगी रंग की टी-शर्ट पहना आरोपी सफेद शर्ट पहने एक आदमी पर चाकू से हमला करता दिखता है. वो आदमी किसी तरह लंगड़ाते हुए भागने की कोशिश कर रहा है. चिल्लाते हुए बचाने की गुहार भी लगा रहा है. भागते गार्ड को आरोपी दौड़ा लेता है. 

इसी वीडियो में एक तीसरा आदमी भी दिखता है. ऐसा लगता है कि वो इस हमले के सामने बेबस और बेसुध है. वीडियो शूट करने वाले लोग भी कुछ-कुछ बोल रहे हैं. एक आवाज ये आती है कि ‘कोई पुलिस को फोन भी नहीं कर रहा है'.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान 31 साल के ज़ैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है. अंसारी ने जिन दो सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया था, उनके नाम राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उसने गार्ड्स से कथित तौर पर कलमा पढ़ने के लिए कहा था. जब गार्ड्स ने कहा कि वो ऐसा नहीं कर सकते तो उन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया. 

कलमा इस्लामी आस्था का बुनियादी मंत्र है, जिसमें ‘अल्लाह एक है’ जैसी बातें कही गई हैं. आरोपी जुबैर इतना कट्टर धार्मिक है, बिना कलमा पढ़े उसके घर के अंदर दाखिल भी होने की इजाजत नहीं थी.

दिव्येश सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, मीरा रोड में उसके घर के बाहर लिखा है कि ‘कोई भी घर में दाखिल हो तो सब से पहले यह पढ़े.’ इसके नीचे कुरान की आयत लिखी है- ‘कुल-ओ-अल्लाह-हू-अहद’ (Qul-o-allahu Ahad). इसे तीन बार पढ़ने को कहा गया है. यह कुरान के 112वें अध्याय, सूरा अल-इखलास (Surah Al-Ikhlas) की पहली आयत है. इसका मतलब होता है- ‘कह दो, वह अल्लाह एक है.’ इसके अलावा, घर में घुसने के तीन निर्देश और दिए हैं.

आरोपी के घर के गेट पर लगा पर्चा.
आरोपी के घर के गेट पर लगा निर्देश.

तीन बार ‘सूरा अल-इखलास’ पढ़ने के बाद एक बार ‘दुरूद शरीफ’ पढ़ना है. इसके बाद एक बार ‘बिस्मिल्लाह’ कहना, फिर ‘सलाम’ के बाद ‘अंदर आने’ की इजाजत दी गई है. सूत्र बताते हैं कि पुलिस को मिली उसकी डायरी में ‘ISIS’, ‘लोन वुल्फ’ और ‘जिहाद’ जैसे शब्द लिखे मिले हैं.

वीडियो: सलमान का बड़ा धमाका, कन्नड़ा सुपरहिट का रीमेक करेंगे!

Advertisement

Advertisement

()