The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mumbai Police Solved Missing Case And Recovered Decomposed Body In Vasai Mumbra

जीजा ने साले के संग मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या की, अब ड्रम से सड़ी लाश निकली

मेहजबीन की शिनाख्त होने बाद पुलिस ने फौरन मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अरबाज की हत्या की बात कबूल की. दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे अरबाज से फिरौती की मांग कर रहे थे.

Advertisement
pic
15 मई 2026 (पब्लिश्ड: 11:45 PM IST)
Mumbai
मुंबई में ड्रम से सड़ी-गली लाश बरामद हुई. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र में एक हरे रंग के ड्रम से निकली सड़ी लाश ने हैरान करने वाले हत्याकांड को उजागर कर दिया है. आरोप है कि एक दंपती ने अपने करीबी रिश्तेदार के साथ मिलकर महिला के कथित प्रेमी की हत्या कर दी. आरोपी रिश्तेदार पत्नी का भाई है. बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी की हत्या करने के लिए अपने पति, भाई और एक अन्य शख्स की मदद ली थी. सबने इस कृत्य में उसका साथ दिया. पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

घटना ठाणे के मुंब्रा इलाके की है. मृतक की पहचान 24 साल के अरबाज खान के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े विक्रांत चौहान की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने 3 अप्रैल को अरबाज खान मुंब्रा से दादर किसी काम के पैसे लेने गए थे. लेकिन वापस अपने घर नहीं लौटे. इसके बाद अरबाज के परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत मुंब्रा पुलिस थाने में दर्ज कराई.

मुंब्रा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की. तलाश लगभग महीनेभर चली. पुलिस ने अरबाज के फोन की लोकेशन की जांच की. जांच में पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन अरबाज और उनकी कथित प्रेमिका मेहजबीन शेख साथ में वसई इलाके में थे. यानी उस लोकेशन पर जहां अरबाज की हत्या की गई.

मेहजबीन की शिनाख्त होने बाद पुलिस ने फौरन मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अरबाज की हत्या की बात कबूल की. दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे अरबाज से फिरौती की मांग कर रहे थे. लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया था. इस जानकारी से लगता है कि असल में ये लोगों को प्रेम के झांसे में लेकर उन्हें लूटने वाला गिरोह हो सकता है.

Mumbai
मृतक अरबाज खान.

फिरौती न देने की वजह से ही मेहजबीन ने पति हसन, भाई तारिक और उसके एक दोस्त मुआजम पठान के साथ मिलकर अरबाज की हत्या का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, आरोपियों ने अरबाज की हत्या की, फिर उसे एक हरे ड्रम में भरकर वसाई के नाले में फेंक दिया. जहां से पुलिस ने अरबाज की लाश को बरामद किया.

मेहजबीन और तारिक पुलिस की हिरासत में हैं. जबकि, पुलिस हसन और मुआजम खान की तलाश कर रही है. DCP प्रिया धमाले ने हत्याकांड में हुई गिरफ्तारियों की पुष्टि की है. बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: पेट्रोल-डीजल के बाद और क्या-क्या महंगा होने वाला है?

Advertisement

Advertisement

()