The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mumbai Acid Attack in Malad over financial dispute leaves several injured

मुंबई में उधार के पैसों को लेकर दो पक्षों में 'एसिड वॉर', कई लोग बुरी तरह झुलसे

Mumbai Acid Attack During Clash: दो एसिड केमिकल प्लेटिंग यूनिट के मालिकों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने कथित तौर पर एक दूसरे पर एसिड फेंक दिया. झगड़े में कुछ कर्मचारी भी शामिल हुए थे. वे भी घायल हो गए हैं.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:16 PM IST)
Mumbai Acid Attack During Clash
लोगों ने एक दसूरे पर एसिड फेंक दिया था. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई में दो पक्षों के बीच हुई हिंसा में 7-8 लोग तेजाब से बुरी तरह झुलस गए. बताया जा रहा है कि दो एसिड केमिकल प्लेटिंग यूनिट के मालिकों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने कथित तौर पर एक दूसरे पर एसिड फेंक दिया. झगड़े में कुछ कर्मचारी भी शामिल हुए थे. वे भी घायल हो गए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

घटना मालदा स्थित कुरार के पालनगर इलाके में हुई. लोकमत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये विवाद मयूर कनौजिया और बहादुर राजकुमार सिंह के बीच हुआ था. कनौजिया नकली गहने बनाने का बिजनेस करता है, जबकि अन्य आरोपी इन्हें पॉलिश करने का.

आरोप है कि कनौजिया पर राजकुमार सिंह के 26 हजार रुपये उधार थे. पैसे वापस करते हुए उसने गलती से 600 रुपये एक्स्ट्रा दे दिए थे. जब मयूर कनौजिया ने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

2 अप्रैल को मयूर अपने पैसे वापस लेने के लिए पालनगर में सिंह की वर्कशॉप पर गया, जहां दोनों के बीच फिर बहस हुई. बताया गया कि इसके बाद शाम करीब 4 बजे मयूर कनौजिया अपने साथ 6-7 लोगों को लेकर वापस आया और कथित तौर पर सिंह पर हमला कर दिया. हमले के जवाब में राजकुमार सिंह ने भी कथित तौर पर कनौजिया और उसके साथियों पर सल्फ्यूरिक एसिड फेंक दिया. इस तेजाब का इस्तेमाल गहनों की पॉलिशिंग के लिए किया जाता है. 

मामला बढ़ता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची कुरार पुलिस ने स्थिति को काबू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना में कनौजिया, उसके साथी, राजकुमार सिंह और उसके भाई के घायल होने की खबर है. 

इंडिया टुडे से जुड़े शिवशंकर तिवारी और अभिजीत तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने दोनों तरफ के कर्मचारियों के खिलाफ दंगा करने का मामला दर्ज किया है. बहादुर राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है.

वीडियो: PM Modi की रैली में गैस मांगने वाले वीडियो की सच्चाई क्या है?

Advertisement

Advertisement

()