The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mumbai 2 Vendors Arrested For Selling Fruits Coated With Ratenol Malad

फलों पर जहर लगाकर बेच रहे थे, पकड़े जाने पर बोले- 'चूहों को मारना था इसलिए'

आरोपियों की पहचान मनोज कुमार केसरवानी और विपिन केसरवानी के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि मलाड इलाके में रहने वाले कुणाल सालुंके ने शिकायत दर्ज कराई थी.

Advertisement
Mumbai, Malad
मुंबई में फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचने वाले 2 दुकानदार गिरफ्तार. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रगति पांडे
25 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 26 फ़रवरी 2026, 03:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मुंबई में दो फ्रूट सेलर्स को कथित तौर पर फलों पर चूहे मारने की दवा लगाने के चलते गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ये लोग फलों पर कृंतकनाशक (चूहे मारने की दवा) लगाकर बेच रहे थे. एक स्थानीय नागरिक ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है. उनकी दुकानों को भी सील कर दिया गया है.

आरोपियों की पहचान मनोज कुमार केसरवानी और विपिन केसरवानी के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि मलाड इलाके में रहने वाले कुणाल सालुंके ने शिकायत दर्ज कराई थी. इंडिया टुडे से जुड़े शिव शंकर तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुणाल सालुंके ने पुलिस को बताया कि मनोज कुमार केसरवानी और विपिन केसरवानी नाम के दो दुकानदार फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेच रहे हैं, जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी दुकानदारों ने कथित तौर पर माना है कि वे फलों को चूहों से बचाने के लिए उन पर जहरीली दवा लगाते थे.

मामले की पुष्टि करते हुए मलाड पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर दुष्यंत चव्हाण ने बताया,

'हमारे पास शिकायत आई थी कि मनोज कुमार केसरवानी और विपिन केसरवानी नाम के दो दुकानदार फलों में चूहे मारने की दवा (रेटिनॉल) लगाकर बेच रहे थे. जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता था.'

मामले से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का कृत्य बेहद खतरनाक और कानूनन अपराध हैं. दोनों दुकानदारों के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 274, 275 और 286 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बाइक पर लदी कुर्सियों में छिपाई थी 27 लीटर शराब, UP से बिहार ले जा रहे थे, जेल पहुंच गए

पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि अगर इस तरह की कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके.

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर पर डॉनल्ड ट्रंप का नया दावा, कहा-'मैं न होता तो साढे 3 करोड़ लोग... '

Advertisement

Advertisement

()